मैथ्य हेडन ने अब महेंद्र सिंह धोनी को लेकर कही यह बड़ी बात

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में अभी तक IPL 2021 के सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार प्रदर्शन किया है।

Advertisement

MS Dhoni. (Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 सीजन का इस समय फेज-2 यूएई में खेला जा रहा है, जिसमें अकंतालिका देखने पर यह साफ तौर पर अंदाजा लगाया जा सकता है कि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेलने वाली चेन्नई सुपर किंग्स काफी मजबूत स्थिति में है। इसी पर हाल में ही टी-20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम बल्लेबाजी कोच बनाए गए और पूर्व में चेन्नई सुपर किंग्स टीम के सदस्य रह चुके बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हीं की वजह से टीम यूएई में भी इतना बेहतर प्रदर्शन कर पा रही है।

Advertisement
Advertisement

मैथ्यू हेडन एक समय चेन्नई सुपर किंग्स का अहम हिस्सा थे और वह IPL में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेलने का अनुभव भी हासिल कर चुके हैं। हेडन ने अपने बयान में कहा कि भले ही उम्र के साथ धोनी बल्ले से टीम के लिए अधिक योगदान देने में सक्षम नहीं हैं लेकिन वह अभी भी एक कप्तान के तौर पर टीम के सबसे अहम खिलाड़ी बने हुए हैं।

हेडन ने स्टार स्पोर्ट्स के शो सुपर किंग्स में कहा कि, महेंद्र सिंह धोनी हमेशा मेरे लिए सबसे मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर रहेंगे। एक कप्तान होने के नाते वह लगातार चुनौतियों का शानदार तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं। भले ही उनकी उम्र बढ़ रही हो लेकिन वह अपनी टीम से लगातार बेहतर प्रदर्शन कराने में सफल हो रहे हैं। जिसमें टीम का प्रत्येक खिलाड़ी अहम योगदान देने में कामयाब हो पा रहा है।

धोनी की कप्तानी में चेन्नई बेहतर प्रदर्शन कर रही है

अपने इस बयान में मैथ्यू हेडन ने आगे कहा कि जबसे IPL की शुरुआत हुई है उसके बाद से लगातार चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी के तौर पर हम सभी ने धोनी को ही देखा है, जिसमें वह एक युवा खिलाड़ी होने के साथ अब उम्र के इस पड़ाव पर पहुंच चुके हैं। भले ही टीम उम्र के मामले में ऐसे खिलाड़ी हैं जिनको युवा नहीं कहा जा सकता लेकिन वह लगातार अपने विभाग में प्रदर्शन करने में कामयाब हो पा रहे हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए IPL 2020 का सीजन बेहद खराब रहा था, जिसमें टीम IPL इतिहास में पहली बार टॉप-4 में नहीं पहुंच सकी थी। लेकिन इस सीजन टीम का फिर से उसी तरह प्रदर्शन देखने को मिल रहा है, जिससे चौथी बार उनके विजेता बनने की उम्मीद काफी लग रही है।

Advertisement