MS Dhoni झारखंड क्रिकेट के भगवान हैं: सौरभ तिवारी - क्रिकट्रैकर हिंदी

MS Dhoni झारखंड क्रिकेट के भगवान हैं: सौरभ तिवारी

हाल में ही क्रिकेट को अलिवदा कह चुके हैं भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी 

MS Dhoni and Saurabh Tiwary (Image Credit- Twitter X)
MS Dhoni and Saurabh Tiwary (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) दुनिया के कुछ महानतम खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। साल 2020 में क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद अब तक भारतीय क्रिकेट टीम में उनकी जगह कोई नहीं भर पाया है।

हालांकि, इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर होने के बाद, धोनी अब सिर्फ आईपीएल में ही खेलते हुए नजर आते हैं। दूसरी ओर, अब धोनी को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी ने बड़ा बयान दिया है। तिवारी का कहना है कि धोनी झारखंड क्रिकेट के भगवान हैं। गौरतलब है कि धोनी और सौरभ ने झारखंड के लिए काफी घरेलू क्रिकेट एक साथ खेला है।

धोनी को लेकर सौरभ तिवारी ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि सौरभ तिवारी ने एमएस धोनी को लेकर स्पोर्ट्स नाउ के हवाले से कहा- एमएस धोनी झारखंड क्रिकेट के भगवान हैं। जब से उन्होंने भारत के लिए खेलना शुरू किया, लोग हमें एक टीम के रूप में जानने लगे। उनके खेलने से क्रिकेट जगत को पता लग गया कि झारखंड कहां है। धोनी ने हमें वो आत्मविश्वास दिया है।

जब भी वे आसपास या शहर में होते हैं तो हमारे प्रैक्टिश सेशन में अक्सर हिस्सा लेते हैं। कभी-कभी तो वह प्रैक्टिस मैच भी खेलते हुए नजर आते हैं। टीम के साथ उनका होना ही सबकुछ है। धोनी भइया, जब टीम का नेतृत्व करते हैं तो उन्हें काफी आजादी मिलती है। भले ही आप प्रदर्शन कर रहे हो या नहीं।

सौरभ ने आगे धोनी की विकेटकीपिंग को लेकर कहा- जब धोनी भइया विकेट के पीछे खड़े होते हैं तो वो गेंदबाजों की काफी मदद करते हैं। वह आपको बताएंगे कि विकेट कैसी प्रतिक्रिया दे रहा है। साथ ही वह एकदम सटीक फील्ड प्लेसमेंट को लेकर भी आपकी मदद करेंगे।

साथ ही आपको बता दें कि धोनी भारत के सबसे ज्यादा सफल कप्तान हैं। धोनी की कप्तानी में भारत ने आईसीसी की तीनों ट्राॅफी (टी20 वर्ल्ड कप 2007, वर्ल्ड कप 2011 व चैंपियंस ट्राॅफी 2013) को अपने नाम किया है।

close whatsapp