चेन्नई सुपरकिंग्स के लगातार तीन बार चैम्पियंस का राज है धोनी की ये खास फितरत

Advertisement

CSK skipper MS Dhoni. (Photo Source: Twitter)

आईपीएल में लगातार तीन बार से चैम्पियन बनती चली आ रही चेन्नई सुपरकिंग्स टीम की जान उसके कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी हैं। महेन्द्र सिंह धोनी की पारखी नजर अनेक खिलाड़ियों को बना चुकी है सुपर-डुपर। चेन्नई सुपरकिंग्स आईपीएल की शुरुआत में एक नार्मल टीम हुआ करती थी। इसकी कोई खास चर्चा भी नहीं होती थी लेकिन महेन्द्र सिंह के प्लेयर मैनेजमेंट ने आज उसे चैम्पियन बना दिया है।

Advertisement
Advertisement

टीम मैनेजमेंट में कप्तान के अलावा कोच भी हैं महान

अधिकांश लोगों को विश्वास है कि इस टीम की कामयाबी का राज उसके कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी और टीम मैनेजमेंट है। इसमें कोच स्टीफन फ्लेमिंग भी शामिल हैं जो टीम को तकनीकी मामले में फ्री हैंड छोड़ देते हैं और वह इसमें किसी तरह का दखल नहीं देते हैं। इससे किसी खिलाड़ी या टीम पर कोई बोझ नहीं रहता है और प्रत्येक खिलाड़ी को यह मालूम होता है कि उसे करना क्या है?

इन खिलाड़ियों को पहुंचाया है फर्श से अर्श पर

टीम मैनेजमेंट की इस रणनीति का फायदा यह है कि कप्तान के रूप में महेन्द्र सिंह धोनी अपने खिलाड़ियों को अपने आप से चुनते हैं और उनसे इतना करवा देते हैं जितना स्वयं उस खिलाड़ी ने कभी सोचा न होगा। ईश्वर पांडे, मोहित शर्मा ,दीपक चाहर और लुंगी नगिडी जैसे खिलाड़ी उनकी ही कप्तानी में चमके हैं। धोनी की खास बात यह है कि वह खिलाड़ियों पर गहरी नजर रखते हैं और उनके कैरियर ही बदल डाले हैं।

रायडू की किस्मत ही चमका दी

50 की औसत के बावजूद अम्बाती रायडु को 2015 के विश्व कप से ठीक पहले ड्रॉप कर दिया गया था। उन्हें यह कहकर हटा दिया गया था कि जब तक अगला विश्व कप नहीं आ जाता तब तक उन्हें इस तरह की किसी भी प्लानिंग मेंं शामिल नहीं किया जाएगा। इस झटके के बाद आईपीएल में उन्हें उस समय करारा झटका लगा जब उनकी फ्रेंचाइजी टीम मुंबई इंडियंस ने भी किनारा कर लिया। तब यही धोनी थे जिन्होंने रायडू की क्षमता को पहचाना और उन्हें नीलामी में लेकर मुख्य बैटिंग पोजीशन में लाये आज वह चार नंबर के बल्लेबाज बने हुए हैं।

केदार जाधव का कैरियर ही बदल डाला

केदार जाधव को आज सफल आलराउंडर बनाने के पीछे भी माही भाई का हाथ है। पिछले साल से धोनी और केदार जाधव की केमिस्ट्री लोगों के बीच आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है। एशिया कप में जाधव ने जबर्दस्त प्रदर्शन किया था और अब आॅस्ट्रेलिया के साथ खेले गये पहले वनडे में धोनी ने केदार जाधव के साथ 141 रनों की साझेदारी करके हंगामा मचा दिया है। इस बारे में केदार जाधव ने मैच के बाद खुद कहा कि मेरे पास माही भाई की तारीफ के लिए कोई शब्द नहीं हैं। बस केवल मुक्त कंठ से उनकी सराहना कर सकता हूं।

Advertisement