आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी देने वाले वाले है अपने फैन्स को अचम्भा

Advertisement

MS Dhoni. (Photo Source; Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग का मजा इस बार और अधिक इसलिए भी बढ़ाने वाला है क्योंकी इस सीजन 2 साल बैन के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल में वापसी कर रही है और इसी के साथ एकबार फिर से महेंद्र सिंह धोनी के फैन्स को उनकी कप्तानी का जलवा फिर से देखने को मिलेगा.

Advertisement
Advertisement

क्या नयीं हेयर स्टाइल होगी धोनी की

महेंद्र सिंह धोनी को अपने बालों से बेहद प्यार है और यह बात उनके सभी फैन्स को पता है. इसलिए उनकी बालों की हेयरस्टाइल करने वाकले वाली सपना मोटी भवनानी ने कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर धोनी के बालों को येलो कलर में करने के बारे में पूछा था.

सपना भवनानी उस एक सेलिब्रेटी हेयरस्टाइलिस्ट है जो महेंद्र सिंह धोनी के साथ भी जुडी हुयीं है जबसे धोनी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलना शुरू किया है, वह अक्सर धोनी के साथ अपनी पिक्चर और वीडियों सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है.

सपना का ही दिमाग था

जब रांची से आने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी तो उस समय उनके लम्बे बालों को रखने के पीछे का विचार सपना का ही था. इस बार इन्स्टाग्राम पर सपना ने इस बारे में एक पोल करवाया है कि उन्हें धोनी के बालों को येलो कलर में करना चाहिए या नहीं क्योंकी वह चेन्नई सुपर किंग्स का नेतृत्व इस सीजन कर रहे है.

यहाँ पर देखिये सपना का ट्विट

धोनी ने भी दिया था बयान कुछ दिन पहले

अपने लम्बे बालों से महेंद्र सिंह धोनी को बेहद प्यार था और उन्होंने कुछ दिन पहले एक प्रमोशनल इवेंट में इस बात का खुलासा भी किया था कि उन्हें अपने लम्बे बालों से बेहद प्यार था और वह उन्हें बेहद मिस करते है. धोनी का कुछ समय पहले ही एक विज्ञापन आया था जिसमे वह स्नीकर्स के लिए कर रहे थे और इसमें उनको लम्बे बालों में दिखाया गया था.

Advertisement