एमएस धोनी और मिताली राज समेत इन भारतीय क्रिकेटरों को मिली MCC की आजीवन सदस्यता 

कुल पांच भारतीय खिलाड़ियों को MCC की आजीवन सदस्यता मिली है। 

Advertisement

MS Dhoni and Mitali Raj (Image Credit- Twitter)

विश्व में क्रिकेट सरंक्षण की सबसे बड़ी संस्था मेरीबलोन क्रिकेट क्लब (MCC) ने क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने के चलते कुछ खिलाड़ियों को आजीवन सदस्यता दी है। बता दें कि इस बार भारत की ओर से कुल पांच खिलाड़ियो को इस सदस्यता के लिए चुना गया है। साथ ही क्लब ने कुल 19 लोगों को आजीवन सदस्यता दी है जिसमें टेस्ट खेलने वाले 8 देशों के खिलाड़ी भी शामिल हैं।

Advertisement
Advertisement

इन भारतीय क्रिकेटरों को मिली एमसीसी की सदस्यता

बता दें कि भारत की ओर से इस बार मेरीबलोन क्रिकेट क्लब की सदस्यता के लिए, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने अलावा हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह और सुरेश रैना, महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी और मिताली राज को चुना गया है।

गौरतलब है कि धोनी और युवराज साथ में टी-20 क्रिकेट और वनडे वर्ल्ड कप जीत चुके हैं, जबकि सुरेश रैना ने टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर के भरोसेमंद बल्लेबाज के रूप में 13 साल के इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में 5500 वनडे रन बनाए हैं।

दूसरी तरफ महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी जो पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ लाॅर्ड्स में वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, वह भारत की ओर से महिला वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज है। दूसरी तरफ भारतीय टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज जो भारत की ओर से महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी थी, उन्हें भी एमसीसी ने आजीवन सदस्यता दी है।

देंखे एमसीसी की आजीवन सदस्यता पाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट

मेरिसा एगुइलीरा – वेस्ट इंडीज (2008-2019)
एमएस धोनी – भारत (2004–2019)
झूलन गोस्वामी – भारत (2002-2022)
जेनी गुन – इंग्लैंड (2004-2019)
मोहम्मद हफीज – पाकिस्तान (2003-2021)
राचेल हेन्स – ऑस्ट्रेलिया (2009-2022)
लौरा मार्श – इंग्लैंड (2006-2019)
इयोन मोर्गन – इंग्लैंड (2006-2022)
मशरफे मुर्तजा – बांग्लादेश (2001-2020)
केविन पीटरसन – इंग्लैंड (2005-2014)
सुरेश रैना – भारत (2005-2018)
मिताली राज – भारत (1999-2022)
एमी सैटरथवेट – न्यूज़ीलैंड (2007-2022)
युवराज सिंह – भारत (2000-2017)
आन्या श्रुबसोल – इंग्लैंड (2008-2022)
डेल स्टेन – दक्षिण अफ्रीका (2004–2020)
रॉस टेलर – न्यूज़ीलैंड (2006-2022)

Advertisement