धोनी का नया लुक देख हैरान हुए फैन्स - क्रिकट्रैकर हिंदी

धोनी का नया लुक देख हैरान हुए फैन्स

सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है माही का ये लुक।

Image Credit-Instagram
Image Credit-Instagram

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट को छोड़ने के बाद भी लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अब माही का नया लुक सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रहा है। धोनी के इस लुक को फैन्स काफी पसंद भी कर रहे हैं। धोनी का यह लुक पहले से एकदम अलग है और वो इसमें किसी युवा खिलाड़ी से कम नहीं लग रहे हैं।

कुछ ऐसा है धोनी का नया लुक

धोनी शुरुआत से ही अलग-अलग लुक रखते आए हैं। वह कुछ नया करने से कभी नहीं डरते हैं। आपने माही को लंबे बालों से लेकर छोटे-छोटे बालों तक में देखा है, लेकिन इस बार धोनी किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं लग रहे हैं। उन्होंने अपनी कई तस्वीरें भी क्लिक कराई हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं।

*धोनी ने अपने इस लुक में रखी है पीछे बालों की टेल।
*साइड से काफी हल्के हैं माही के बाल।
*माही ने स्पाइक स्टाइल में रखे हैं आगे के सारे बाल।
*धोनी ने रखी है इस बार वी शेप दाढ़ी।

यहां देखे धोनी का नया लुक

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aalim Hakim (@aalimhakim)


फैन्स ने दी लुक पर कुछ ऐसी प्रतिक्रिया

 

IPL के लिए तैयार हैं माही

फैन्स IPL फेज-2 के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं, जहां वो अपने पसंदीदा कप्तानी माही को मैदान पर उतरते देखेंगे। आपको बता दें कि IPL का फेज-2 यूएई में खेला जाएगा, जहां इस साल के बाकी बचे मैच होंगे।

*19 सितंबर से शुरू होगा IPL का फेज-2।
*पहले मैच में CSK और MI का होगा आमना-सामना।
*IPL फेज-1 में CSK ने 7 में से 5 मैच जीते हैं।
*टीम अंक तालिका में दूसरे नंबर पर बनी हुई है।
*कुछ दिनों पहले फुटबॉल खेलते दिखे थे धोनी।

close whatsapp