IPL 2024: चाहे धोनी मैच जीते या हारे, वो हमेशा एक ही तरह के मूड में रहते है: केएल राहुल - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: चाहे धोनी मैच जीते या हारे, वो हमेशा एक ही तरह के मूड में रहते है: केएल राहुल

जब भी चेन्नई सुपर किंग्स का मैच होता है तमाम फैंस महेंद्र सिंह धोनी को खेलते हुए देखने के लिए स्टेडियम आते हैं।

KL Rahul and MS Dhoni (Image Credit- Twitter X)
KL Rahul and MS Dhoni (Image Credit- Twitter X)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज यानी 23 अप्रैल को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच महत्वपूर्ण मैच खेला जाएगा। यह मैच दोनों ही टीमों के लिए जीतना बेहद जरूरी है। हालांकि मैच के शुरू होने से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने चेन्नई टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जमकर प्रशंसा की।

बता दें, महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2007, आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2011 और चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की है। भले ही महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो लेकिन उसके बावजूद उनकी फैन फॉलोइंग में बिल्कुल भी गिरावट देखने को नहीं मिली है। जब भी चेन्नई सुपर किंग्स का मैच होता है तमाम फैंस महेंद्र सिंह धोनी को खेलते हुए देखने के लिए स्टेडियम आते हैं। धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 538 मैच खेले हैं और उनके 17000 से ज्यादा रन है।

केएल राहुल ने स्टार स्पोर्ट्स के साथ इंटरव्यू में कहा कि, ‘मुझे लगता है उन्होंने खेल को काफी साधारण बनाया हुआ है। जिस तरीके से धोनी की पर्सनालिटी मैदान के अंदर और बाहर रहती है मैं इस चीज का दीवाना हो गया हूं। मैंने उन्हें अपनी पर्सनालिटी को बदलते हुए कभी नहीं देखा है। वो जमीन से जुड़े इंसान है। यह बात सभी जानते हैं। धोनी की मुझे सबसे अच्छी आदत यह लगती है कि उन्हें सबसे सफल कप्तानों में गिना जाता है लेकिन उसके बावजूद उनके अंदर बिल्कुल भी Attitude नहीं है।’

यह रही वीडियो:

राहुल ने आगे कहा कि, ‘धोनी के साथ कई सारी सकारात्मक चीज़ें हैं और वो सभी को सामान्य रखते हुए आगे बढ़ते हैं। चाहे धोनी ने मैच हारा हो या जीता हो उनका मूड हमेशा एक ही तरह का रहा है। वो अपने खेल का लुफ्त उठाते हैं और उनके चेहरे पर आप हमेशा हंसी देखेंगे।’

केएल राहुल का प्रदर्शन अभी तक आईपीएल 2024 में काफी अच्छा रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए बेहतरीन मैच में भी केएल राहुल ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। अब आगामी मैच में भी लखनऊ टीम के कप्तान अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?