टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के मेंटोर के तौर पर धोनी नहीं लेंगे कोई फीस

आगामी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए महेंद्र सिंह धोनी को टीम इंडिया का मेंटोर नियुक्त किया गया है।

Advertisement

MS Dhoni. (Photo Source: Getty Images)

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के एक साल बाद महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में नजर आएंगे। हालांकि, इस बार वो एक अलग भूमिका में होंगे, जहां उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के मेंटोर के तौर पर नियुक्त किया गया है। वहीं, अब माही को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसे देख सभी क्रिकेट प्रेमियों के दिल में कैप्टन कूल के प्रति सम्मान और प्यार बढ़ जाएगा।

Advertisement
Advertisement

दरअसल, BCCI के सचिव जय शाह ने मंगलवार को कहा कि भारत के मेंटोर के तौर पर धोनी कोई फीस नहीं लेने का फैसला किया है। न्यूज 18 को इस खबर की जानकारी देते हुए जय शाह ने कहा कि, एमएस धोनी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम के मेंटोर के लिए किसी तरह का मानदेय नहीं ले रहे हैं। इसके साथ ही बोर्ड की ओर से जय शाह ने महेंद्र सिंह धोनी का आभार जताया है।

आगामी टी-20 वर्ल्ड कप में मार्गदर्शक की भूमिका में नजर आएंगे एमएस धोनी

BCCI ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को टी-20 वर्ल्ड कप के लिए चुनी गयी भारत की 15 सदस्यीय टीम का मार्गदर्शक (मेंटोर) नियुक्त करके सभी को हैरान कर दिया था। बोर्ड सचिव जय शाह ने संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में 17 अक्टूबर से शुरू होने वाले इस टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम की घोषणा करते वक़्त इस बात का ऐलान किया था।

प्रेस कांफ्रेंस में जय शाह ने कहा था कि, मैंने उनसे दुबई में बात की थी। उन्होंने केवल टी-20 वर्ल्ड कप के लिए मेंटोर बनने पर सहमति दी थी और मैंने अपने सभी साथियों से इस संबंध में चर्चा की और सभी इस पर सहमत हुए। मैंने कप्तान विराट कोहली और उप-कप्तान रोहित शर्मा से बात की और सभी सहमत हैं।

Advertisement