महेंद्र सिंह धोनी दिखे नन्हे फैंस के साथ मैदान में हाई फाइवकरते

Advertisement

MS Dhoni. (Photo Source: Twitter)

आईपीएल सीजन 11 की तैयारी में सभी खिलाड़ी मैदान में पसीना बहाते नजर आ रहे हैं जिसकी तस्वीर हर रोज सोशल मीडिया पर नजर आ रही है. वहीं भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और आईपीएल में चेन्नई किंग्स के खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी भी मैदान पर आईपीएल की तैयारी करते नजर आए लेकिन इस दौरान एक ऐसी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसने हर किसी का दिल जीत लिया.

Advertisement
Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल सीजन 11 में वापसी कर रही है और उसके कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी टीम के बाकी खिलाड़ियो के साथ आईपीएल में बेहतर परफॉर्मेंस देने के लिए मैदान में पसीना बहाते नजर आ रहे हैं. लेकिन इस बीच महेंद्र सिंह धोनी का एक नन्हा फैन उनसे मैदान में मिलने आ गया. और महेंद्र सिंह धोनी अपने नन्हें फैन को देख कर खुद को रोक नहीं पाए और उसके साथ खेलने लगे अपने नन्हे फैन के साथ महेंद्र सिंह धोनी हाई फाइव भी किया.

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनके नन्हे फैन का वीडियो चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है और इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. धोनी के साथ नन्हे फैैंस की मटरगश्ती को अब तक हजारों लोगों ने देख लिया है. और लाखों लाइक्स भी इस वीडियो को मिल चुके है.

आईपीएल सीजन 11 की शुरुआत 7 अप्रैल को हो रही है. और पहले दिन ही सबसे पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाना है. महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स लगातार दो बार चैंपियन बन चुकी है. और यही वजह है की आईपीएल में वापसी के बाद भी चेन्नई सुपर किंग्स ने महेंद्र सिंह धोनी पर भरोसा जताते हुए उन्हें अपनी टीम में शामिल किया है.

Advertisement