धोनी ने की 54 साल के इस 'खिलाड़ी' से खास मुलाकात, फोटो हुई सोशल मीडिया पर वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

धोनी ने की 54 साल के इस ‘खिलाड़ी’ से खास मुलाकात, फोटो हुई सोशल मीडिया पर वायरल

IPL के 15 वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए दिखेंगे धोनी।

MS Dhoni. (Photo Source: IPL/BCCI)
MS Dhoni. (Photo Source: IPL/BCCI)

भारत को ICC की तीनों ट्रॉफी दिला चुके पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी IPL-2022 से पहले एक ऐड शूटिंग के लिए इन दिनों मुंबई में हैं। शूटिंग के दौरान धोनी की मुलाकात ‘बॉलीवुड के खिलाड़ी’ अक्षय कुमार से हुई। दोनों ने ने इस दौरान साथ में एक तस्वीर भी ली जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।

धोनी और अक्षय कुमार के साथ वाली फोटो को टीम इंडिया के पूर्व कप्तान के बचपन के दोस्त सीमांत लोहानी ने शेयर की है। फोटो में वह भी साथ नजर आ रहे हैं। धोनी के बचपन के दोस्त लोहानी ने सोशल मीडिया पर जो तस्वीर साझा की है, उसमें दोनों  एकसाथ एक ऐड के लिए शूट करते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह ऐड गल्फ ऑयल कंपनी के लिए है।

वहीं, फोटो में अक्षय कुमार वनपीस कॉस्ट्यूम पहने हुए नजर आ रहे हैं। लोहानी ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा कि, “गल्फ शूट के सेट पर अक्षय कुमार के साथ अच्छा समय बिताते हुए।” अपने-अपने फिल्ड के दो सुपरस्टार को एक साथ देखकर फैंस भी काफी खुश नजर आ रहे हैं और मजेदार प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

यहां देखिए धोनी और अक्षय कुमार की वो तस्वीर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Seemant Lohani (@seemantlohani)

एमएस धोनी की बात करें तो उन्होंने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया, लेकिन वह अभी भी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए IPL में खेल रहे हैं। धोनी ने 2021 में CSK को चौथा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) खिताब दिलाया था। भारत में आयोजित होने वाले IPL-2022 के साथ, धोनी की टीम ख़िताब को बचाने के इरादे से उतरेगी और पांचवां खिताब हासिल कर मुंबई इंडियंस की बराबरी करना चाहेगी।

ऑक्शन से पहले CSK ने जडेजा को 16 करोड़ रुपये में जबकि धोनी को 12 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया। सीएसके ने मोईन पर ₹8 करोड़ देकर, जबकि गायकवाड़ ₹6 करोड़ की कीमत देकर इस सीजन के लिए रिटेन किया था। खबरों की मानें तो धोनी ने लीग के आगामी 15वें सीजन के लिए अपनी प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है।

close whatsapp