आईपीएल से रिटायर हुए MS Dhoni, सीएसके ने आगामी सीजन के लिए बनाया मेंटर 

बड़ी खबर! आईपीएल से रिटायर हुए MS Dhoni, सीएसके ने आगामी सीजन के लिए बनाया मेंटर 

साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से भी रिटायर हो चुके हैं धोनी

MS Dhoni (Image Credit- Twitter X)
MS Dhoni (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल क्रिकेट जगत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को अपनी कप्तानी में पांच बार चैंपियन बनाने वाले कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) ने आईपीएल से भी रिटायर हो गए हैं। सीएसके ने आईपीएल से रिटायर होने की जानकारी आधिकारिक तौर पर दी। साथ ही उन्हें आईपीएल 2027 के लिए फ्रेंचाइजी का मेंटर भी नियुक्त किया गया है।

17 नवंबर 2026 को की गई यह घोषणा फ्रेंचाइजी के लिए नेतृत्व में एक बड़ा बदलाव दर्शाती है, जिसमें रुतुराज गायकवाड़ कप्तान बने रहेंगे और जहीर खान मुख्य कोच की भूमिका निभाएंगे। बता दें पिंडली की चोट के कारण धोनी IPL 2026 में एक भी मैच नहीं खेल पाए थे। साल 2020 में वह इंटरनेशनल क्रिकेट को भी अलविदा कह चुके हैं।

तो वहीं, अब फ्रेंचाइजी ने उनके लिए एक विशेष ‘मेंटरशिप’ पद बनाकर, मैदान के बाहर उनके योगदान को औपचारिक रूप दे दिया है। इस कदम की उम्मीद अक्टूबर 2026 से ही की जा रही थी, जब भारत के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने सार्वजनिक रूप से संकेत दिया था कि IPL 2027 के लिए धोनी CSK के कोचिंग ढांचे में एक औपचारिक मेंटर की भूमिका निभा सकते हैं।

एन श्रीनिवासन ने दी प्रतिक्रिया

चेन्नई सुपर किंग्स के मालिक एन श्रीनिवासन ने धोनी के आईपीएल रिटायरमेंट को लेकर कहा “एमएस धोनी के बिना सीएसके का कोई अस्तित्व नहीं है। लगभग दो दशकों से हम एक-दूसरे के साथ चले हैं और आगे बढ़े हैं, जीत, हार और हर तरह के उतार-चढ़ाव में। हमारा रिश्ता इतना मजबूत इसलिए है क्योंकि हम एक-दूसरे के इरादों पर शक नहीं करते। इसी भरोसे ने इस सफर को संभव बनाया है।”

“2008 में, मैंने जोर देकर कहा था कि धोनी को CSK का हिस्सा होना चाहिए। यह मेरा लिया गया सबसे बेहतरीन फैसला साबित हुआ। सिर्फ इसलिए नहीं कि उन्होंने इस फ्रेंचाइजी के लिए बहुत कुछ हासिल किया है, बल्कि इसलिए कि वे एक बेहतरीन इंसान हैं। धोनी हमेशा हमारी पहचान का हिस्सा रहेंगे। यह हमेशा उनका घर रहेगा।”

धोनी के आईपीएल करियर पर एक नजर

आईपीएल की शुरुआत से ही धोनी इसका हिस्सा रहे। इस दौरान उन्होंने 278 मैचों में हिस्सा लिया। 35.3 की औसत से धोनी ने आईपीएल में कुल 5439 रन बनाए। इस दौरान धोनी के बल्ले से फैंस को 24 अर्धशतक भी देखने को मिले।

ये भी पढ़ें – IPL 2027 से पहले GT में हुई धाकड़ गेंदबाजी की एंट्री, दो बार हासिल कर चुका है पर्पल कैप

close whatsapp