रिटायर होने से पहले चेपाॅक में आईपीएल 2027 में आखिरी मैच खेलेंगे एमएस धोनी: रिपोर्ट्स 

रिटायर होने से पहले चेपाॅक में आईपीएल 2027 में आखिरी मैच खेलेंगे एमएस धोनी: रिपोर्ट्स 

इंजरी के कारण आईपीएल 2026 में एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं धोनी

MS Dhoni (Image Credit- Twitter X)
MS Dhoni (Image Credit- Twitter X)

दिग्गज क्रिकेटर एमएस धोनी (MS Dhoni) एक और आईपीएल सीजन खेलने के लिए तैयार हैं। इसको लेकर हाल में ही चेन्नई सुपर किंग्स ने जानकारी दी कि रिटायर होने से पहले धोनी टीम के लिए होम ग्राउंड चेपाॅक में अगले साल एक आखिरी मैच जरूर खेलना चाहेंगे।

गौरतलब है कि जारी आईपीएल सीजन में धोनी सीएसके के साथ गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी लीग मुकाबले के लिए अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की यात्रा नहीं करेंगे। इसके साथ ही आईपीएल 2026 सीजन ऐसा पहला सीजन बन गया है, जिसमें धोनी टीम का हिस्सा तो थे, लेकिन पिंडली की चोट के कारण एक भी मैच नहीं खेल पाए।

बता दें कि धोनी हमेशा से अपने प्रशंसकों के लिए एक भावुक खिलाड़ी रहे हैं, और उनके वफादार प्रशंसक संन्यास लेने और अपने शानदार करियर को समाप्त करने से पहले उन्हें आखिरी बार मैदान पर खेलते देखने के लिए बेताब होंगे।

रेवस्पोर्ट्ज की मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीएसके मैनेजमेंट को उम्मीद है कि धोनी आगामी 2027 टी20 टूर्नामेंट में चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में कम से कम एक मैच खेलने के लिए उपलब्ध होंगे, क्योंकि फ्रेंचाइजी मौजूदा सीजन से लगभग बाहर हो चुकी है।

सुरेश रैना ने दिया बड़ा अपडेट

तो वहीं, सीएसके के चेपाॅक में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आखिरी लीग मुकाबले के बाद, चेन्नई में धोनी के लंबे समय तक साथ खिलाड़ी रहे व चिन्ना थाला के नाम से मशहूर सुरेश रैना ने स्टार स्पोर्ट्स के हवाले से कहा-

“मैंने एमएस धोनी से कहा, ‘आपने आईपीएल 2026 के लिए मिस्ड कॉल दी है। यह मान्य नहीं होगी। आपको अगले साल वापसी करनी होगी।’ उन्होंने कहा, ‘नहीं यार, शरीर थोड़ा वैसा है।’ मैंने कहा, ‘हम किसी बात पर विश्वास नहीं कर रहे हैं। आपको अगले साल खेलना ही होगा।’ यह उनका निजी फैसला है। मुझे लगता है कि वह सकारात्मक हैं। टीम भी फिर से अच्छी तरह से एकजुट हो रही है।”

close whatsapp