विराट कोहली को आउट करने के लिए धोनी ने बनाया था मास्टर प्लान
धोनी ने विराट कोहली के लिए सेट की थी फील्ड।
अद्यतन - Apr 13, 2022 7:41 am

कल रात आईपीएल में 2 पूर्व कप्तान आमने-सामने थे, जी हां एक तरफ थे धोनी तो दूसरी तरफ खेल रहे थे विराट कोहली। दोनों ही दिग्गज अपनी-अपनी आईपीएल टीम की सालों तक कप्तानी कर चुके हैं, लेकिन अब दोनों ही बतौर खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों से खेल रहे हैं। वहीं दूसरी ओर भले ही चेन्नई के लिए कप्तानी जडेजा हो, लेकिन कई मौकों पर ये जिम्मेदारी धोनी उठा रहे हैं। CSK बनाम RCB मैच के दौरान भी कुछ ऐसा ही हुआ, जो काफी मजेदार था।
धोनी के एक इशारे पर विराट कोहली आउट हो गए
IPL में धोनी और विराट कोहली का क्रेज किसी से छुपा नहीं है, भले दोनों खिलाड़ी अब कप्तान नहीं रहे लेकिन फिर भी इन फैन्स आज भी दोनों का खेल देखने को बेताब रहते हैं। एक ओर जहां विराट ने पिछले साल ही टीम की कप्तानी को अलविदा कह दिया था, तो धोनी ने इस सीजन की शुरूआत से पहले जडेजा को ये जिम्मेदारी है। जहां CSK की शुरूआत इस सीजन में बेहद खराब रही और टीम ने लगातार 4 मैच हारे, वहीं CSK की जीत का खाता कल RCB के खिलाफ खोला।
*धोनी ने विराट कोहली के लिए सेट की थी फील्ड।
*जिसके बाद अगल ही गेंद पर आउट हो गए विराट कोहली।
*CSK के खिलाफ सिर्फ 1 रन ही बना पाए पूर्व कप्तान।
*धोनी का अब ये वीडियो तेजी से हो रहा है वायरल।
यहां देखें कल के मैच का वो वायरल वीडियो जहां विराट कोहली आउट हुए
https://twitter.com/VedantSharma_/status/1513930887096070146?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1513930887096070146%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Fipl-2022-ms-dhoni-sets-a-deep-square-leg-for-virat-kohli-batter-gets-caught-in-the-same-area-next-ball%2F
जमकर बरसे मुकाबले में रन
वहीं चेन्नई ने कल सीजन का पहला मैच जीता, इस दौरान जमकर रनों की बारिश हुई। जहां चेन्नई ने पहले खेलते हुए स्कोर बोर्ड पर 4 विकेटों के नुकसान पर 216 रन बना दिए, जहं टीम की तरफ से उथप्पा ने 88 और शिवम दुबे ने धमाकेदार 95 रनों की पारी खेली। इन दौरान दोनों बल्लेबाजों ने जमकर चौके-छक्के लगाए। जिसके जवाब में RCB ने सिर्फ 193 रन ही बनाई पारी और CSK ने मैच 23 रन जीत लिया