'जब तक सहयोगी स्टाफ या खिलाड़ी आपका सम्मान नहीं करते, वह वफादारी पाना मुश्किल है' लीडरशिप को लेकर MS Dhoni का बड़ा बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘जब तक सहयोगी स्टाफ या खिलाड़ी आपका सम्मान नहीं करते, वह वफादारी पाना मुश्किल है’ लीडरशिप को लेकर MS Dhoni का बड़ा बयान

यह सच में इस बारे में है कि आप क्या कर रहे हैं, न कि इस बारे में कि आप क्या बोल रहे हैं- धोनी

MS Dhoni (Image Credit- Twitter X)
MS Dhoni (Image Credit- Twitter X)

विश्व के सफलतम कप्तानों में शुमार और फिनिशिंग मास्टर कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने लीडरशिप स्किल को लेकर बड़ा बयान दिया है। गौरतलब है कि धोनी की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने कई बड़े मुकाम हासिल किए।

धोनी की ही कप्तानी ने भारत ने दो वर्ल्ड कप (टी20 वर्ल्ड कप 2007, क्रिकेट वर्ल्ड कप 2011) और आईसीसी चैंपियंस ट्राॅफी 2013 को अपने नाम किया है। इसके अलावा धोनी की ही कप्तानी में भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट में नंबर 1 टीम पहली बार बनी थी।

तो वहीं मैदान पर धोनी को अपने स्किल और ठंडे दिमाग की वजह से जाना जाता है। क्रिकेट बिरादरी में धोनी को लोग कैप्टन कूल के नाम से जानते है। दूसरी ओर, धोनी ने लीडरशिप को लेकर Single.ID द्वारा आयोजित द्वारा एक इवेंट में बड़ा बयान दिया है।

एमएस धोनी ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि इस इवेंट में धोनी ने न्यूज 18 की एक खबर के अनुसार कहा- वफादारी का सम्मान जैसी चीज से बहुत बड़ा संबंध है। जब आप ड्रेसिंग रूम के बारे में बात करते हैं, जब तक सहयोगी स्टाफ या खिलाड़ी आपका सम्मान नहीं करते, तब तक वह वफादारी हासिल करना मुश्किल है। यह सच में इस बारे में है कि आप क्या कर रहे हैं न कि इस बारे में कि क्या आप बोल रहे हैं। भले ही आप कुछ ना बोलें लेकिन आपका वर्ताव आपको वह सम्मान दिला सकता है।

धोनी ने आगे कहा- मुझे लगता है कि सम्मान कमाना काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह कुर्सी या किसी पद के साथ नहीं आता है। यह आपके वर्ताव के साथ आता है। लोग कई बार असुरक्षित महूसस करते है। कभी-कभी टीम आप पर विश्वास करती है, लेकिन आप वो पहले व्यक्ति होंगे, जो खुद पर विश्वास नहीं करेंगे।

सरल शब्दों में कहें तो सम्मान पाने की कोशिश ना करें, बल्कि इसे हासिल करें। क्योंकि यह काफी स्वभाविक है। एक बार आप में वह वफादारी आ गई तो प्रदर्शन उसका अनुसरण करेगा।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?