कैप्टन कूल रांची की सड़कों पर सैर-सपाटा कर रहे हैं इन दिनों

हाल ही में धोनी का एक नया वीडियो आया सामने।

Advertisement

Dhoni (Photo Source: Instagram)

कैप्टन कूल यानी की धोनी भले ही अब टीम इंंडिया से ना खेलते हो, लेकिन उसके बावजूद उनका क्रेज पहले जैसा ही है। इस क्रेज के चलते माही का एक नया वीडियो सामने आया है, जो पक्का आपका दिन बना देगा।

Advertisement
Advertisement

कैप्टन कूल अब सिर्फ IPL में नजर आते हैं

कैप्टन कूल के नाम से मशहूर धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को साल 2020 में अलविदा कह दिया था, उसके बाद से वो सिर्फ चेन्नई टीम के लिए IPL खेलते हुए नजर आते हैं और पूरे साल आराम करते हैं।

कैप्टन कूल रांची की सड़कों पर अकेले घूमने में लगे हुए हैं

*हाल ही में धोनी का एक नया वीडियो आया सामने।
*वीडियो में अपनी जोंगा जीप के साथ दिख रहे हैं धोनी।
*कैप्टन कूल रांची की सड़कों पर जीप से मस्त अंदाज में धूम रहे हैं।
*इस दौरान धोनी के साथ नहीं आ रहा है कोई और नजर।

अपनी जीप के साथ रांची में नजर आए कैप्टन कूल

महिला टीम की कोच से भी की माही ने बात

दूसरी ओर माही का एक वीडियो और सामने आया है, जिसमें वो झारखंड की महिला क्रिकेट टीम की कोच से बात करते हुए नजर आ रहे हैं।

लंबे समय से मना रहे थे छुट्टियां

वहीं धोनी काफी समय से लंदन में थे, जहां वो अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने गए थे और उन्होंने वहां अपना जन्मदिन भी मनाया था। साथ ही इस दौरान वो सुरेश रैना के साथ टीम इंडिया और इंग्लैंड का मैच भी देखने पहुंचे थे।

Advertisement