MS Dhoni को लेकर अलग ही दीवानगी है बॉस, नजर आए अपने पुराने साथी खिलाड़ियों के संग
एक कार्यक्रम से MS Dhoni की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं सोशल मीडिया पर।
अद्यतन - Feb 14, 2025 4:19 pm

MS Dhoni खुद तो सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहते नहीं हैं, लेकिन जब भी उनकी कोई नई तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आती है तो वो कुछ ही देर में सुपर वायरल हो जाती है। ऐसा ही कुछ इस बार भी देखने को मिला है, जहां माही की अलग अवतार में तस्वीरें सामने आई हैं।
IPL 2025 की तैयारी शुरू कर चुके हैं MS Dhoni
जी हां, मार्च महीने के अंत में IPL 2025 का आगाज हो जाएगा, ऐसे में इस सीजन में भी MS Dhoni अपनी CSK टीम से खेलते हुए नजर आएंगे। दूसरी ओर लीग को लेकर धोनी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है, कुछ दिनों पहले ही माही का एक वीडियो आया था जिसमें वो बल्लेबाजी अभ्यास करते हुए नजर आ रहे थे। दूसरी ओर धोनी अपनी फिटनेस का भी खास ध्यान रखते हैं, जिसे के लिए वो GYM में कड़ी मेहनत करते हैं और टेनिस खेलते हुए भी नजर आते हैं। वैसे इस बार नियमों के तहत चेन्नई टीम ने धोनी को एक अन-कैप्ड प्लेयर के तौर पर रिटेन किया है। साथ ही देखना अहम होगा की धोनी का इस बार सीजन में प्रदर्शन कैसा रहता है।
MS Dhoni का क्रेज ही अलग है बॉस
*एक कार्यक्रम से MS Dhoni की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं सोशल मीडिया पर।
*जहां सूट-बूट पहने माही नजर आए अपनी वाइफ और दोस्तों के साथ में।
*साथ ही इस दौरान धोनी के साथ में नजर आए रॉबिन उथप्पा भी।
*तो Parthiv Patel ने भी धोनी के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा खास कैप्शन।
Parthiv Patel के साथ धोनी की तस्वीर
साक्षी ने भी हाल ही में शेयर किया है ये वाला पोस्ट
IPL 2025 के लिए कुछ इस प्रकार है CSK टीम
रुतुराज गायकवाड़, राहुल त्रिपाठी, डेवोन कॉनवे, मथीशा पथिराना, नूर अहमद, खलील अहमद, एमएस धोनी, शिवम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, विजय शंकर, रचिन रवींद्र, रविचंद्रन अश्विन, सैम करन, शेख रशीद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, दीपक हुडा , गुरजापनीत सिंह, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, नाथन एलिस, वंश बेदी, आंद्रे सिद्दार्थ, श्रेयस गोपाल