अपना आखिरी IPL सीजन खेलने की तैयारी कर रहे हैं धोनी, शुरू कर दिया नेट्स में अभ्यास - क्रिकट्रैकर हिंदी

अपना आखिरी IPL सीजन खेलने की तैयारी कर रहे हैं धोनी, शुरू कर दिया नेट्स में अभ्यास

IPL 2024 का आगाज मार्च महीने के आखिर में हो जाएगा।

Dhoni (Image Credit- Instagram)
Dhoni (Image Credit- Instagram)

CSK टीम के कप्तान धोनी ने IPL 2023 के फाइनल के बाद बड़ा बयान दिया था, इस दौरान उन्होंने कहा था कि वो लीग से संन्यास नहीं खेला चाहते हैं और साल 2024 का सीजन अपने फैन्स के लिए खेलेंगे। अब IPL भी जल्द ही शुरू हो जाएगा, ऐसे में माही ने अपनी तैयारी भी शुरू कर दी है।

जडेजा और टीम के विवाद को धोनी ने खत्म किया था

IPL 2022 में जडेजा ने शुरूआती मैचों में CSK टीम की कप्तानी की थी, इस दौरान टीम का प्रदर्शन सुपर फ्लॉप रहा था। जिसके बाद बीच सीजन में जडेजा ने कप्तान छोड़ दी थी और काफी विवाद हुआ था। जिसके बाद लग रहा था कि जडेजा CSK टीम को छोड़ देंगे, लेकिन फिर धोनी ने टीम मैनजमेंट और जडेजा के बीच विवाद खत्म करवाया था। वहीं साल 2023 के फाइनल में जडेजा ही टीम के लिए गुजरात के खिलाफ जीत के हीरो रहे थे और माही ने उन्हें इमोशनल होकर गले लगा लिया था। जिसके बाद वो तस्वीर काफी वायरल हुई थी।

धोनी की ये तस्वीर देख बाकी 9 IPL टीमों के उड़े होश

*IPL 2024 का आगाज मार्च महीने के आखिर में हो जाएगा।
*वहीं लीग को लेकर धोनी ने अपनी तैयारियों का किया आगाज।
*बल्लेबाजी अभ्यास के लिए तैयार होते हुए माही की कुछ तस्वीरें आई।
*हर दिन GYM के साथ-साथ नेट्स में अभ्यास भी कर रहे हैं माही।

सोशल मीडिया पर धोनी से जुड़ा ये पोस्ट सामने आया है

अपने हर एक फैन को ऑटोग्राफ देते हैं माही

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Whistle Podu Army (@whistlepoduarmy)

टीम को लेकर एक बार काफी इमोशनल हो गए थे माही

एक समय CSK टीम का ऐसा भी आया था, जब इस धाकड़ टीम को 2 साल के लिए बैन कर दिया गया था। वहीं जब इस टीम ने बैन के बाद वापसी की थी, तो टीम के सभी खिलाड़ियों से बात करते हुए धोनी काफी ज्यादा इमोशनल हो गए थे और उनकी आंखों आंसू आ गए थे। दूसरी ओर फैन्स का कहना है की धोनी संन्यास लेने के बाद भी टीम के साथ जुड़े रहेंगे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?