शाहरुख खान की बर्थडे पार्टी में MS Dhoni ने लूटी महफिल, देखें फोटोज
मुंबई में शाहरुख की बर्थडे पार्टी में पहुंचे हैं धोनी
अद्यतन - नवम्बर 3, 2023 2:25 अपराह्न

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज क्रिकेट महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) मुंबई में कल 2 नवंबर को बाॅलीवुड एक्टर शाहरुख खान की बर्थडे पार्टी में नजर आए हैं। गौतरतलब है कि यह बर्थडे पार्टी मुंबई में कल हुए भारतीय टीम के श्रीलंका के खिलाफ मैच से ज्यादा दूरी पर नहीं थी।
तो वहीं जैसे ही माही इस पार्टी में पहुंचे तो उनके साथ फोटो खिंचाने की स्टार्स के बीच होड़ मचती हुई नजर आई है। शाहरुख खान की इस पार्टी में धोनी आकर्षण का केंद्र रहे। बता दें कि धोनी के साथ सिंगर मीका सिंह, एक्टर संजय कपूर और FAB Entertainment की सीईओ फौजिया अदील बट भी फोटों खिंचाती हुई नजर आई। तो वहीं इस पार्टी में धोनी काली कलर की जैकेट पहनकर पहुंचे थे, जिसमें वह काफी डैशिंग लुक में नजर आए।
देखें धोनी की कुछ वायरल फोटोज
Mika Singh and MS Dhoni last night at Shah Rukh Khan’s Birthday bash.#HappyBirthdaySRK pic.twitter.com/6CRKpPViHd
— Syed Irfan Ahmad (@Iam_SyedIrfan) November 3, 2023
Latest Pic Of MS Dhoni 😍💫. #MSDhoni pic.twitter.com/oeSKhHD7xk
— Aufridi Chumtya (@ShuhidAufridi) November 3, 2023
MS Dhoni at Shahrukh Khan's birthday party. pic.twitter.com/BShH1C27Xf
— Johns. (@CricCrazyJohns) November 3, 2023
IPL 2024 में खेलते हुए नजर आएंगे धोनी
दूसरी ओर, आपको महेंद्र सिंह धोनी के बारे में जानकारी दें तो अब वह सिर्फ आईपीएल में ही खेलते हुए नजर आते हैं। तो वहीं आईपीएल 2023 में धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को रिकाॅर्ड 5वीं बार चैंपियन बनाया था। अब वह आईपीएल 2024 में खेलते हुए नजर आएंगे, लेकिन इसके लिए उनका फिट होना जरूरी है।
ये भी पढ़ें- इधर कप्तान रोहित का विकेट उड़ा, उधर Ritika Sajdeh के होश उड़ गए