भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक ‘एम.एस.धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी’ एक बार फिर से थिएटर में धमाल मचाने को तैयार है। बता दें, यह मूवी हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में 12 मई को एक बार फिर से थिएटर में लगेगी।
Advertisement
Advertisement
7 साल पहले इस मूवी को रिलीज किया गया था और अब तमाम मेकर्स चाहते हैं कि सभी फैंस पूर्व भारतीय कप्तान के यादगार सफर को एक बार फिर से याद करें। बता दें, इस मूवी में सुशांत सिंह राजपूत और कियारा आडवाणी ने अभिनय किया था। सुशांत सिंह राजपूत का निधन 18 जून 2020 को हो गया है।
इस बायोपिक को नीरज पांडे ने डायरेक्ट किया था। दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत ने महेंद्र सिंह धोनी की भूमिका निभाई थी। कई लोगों को यह मूवी काफी पसंद आई और इसने बॉक्स ऑफिस में 133.04 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात की आधिकारिक घोषणा हुई कि 12 मई को यह मूवी एक बार फिर से सिनेमाघरों में देखी जा सकती है।
स्टार स्टूडियोज ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से साझा की यह बात:
स्टार स्टूडियोज ने मूवी की री-रिलीज को लेकर इसके कैप्शन में लिखा कि, ‘जब माही फिर पिच पर आएगा, पूरा भारत सिर्फ धोनी, धोनी, धोनी चिल्लाएगा। ‘एम.एस. धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी’ एक बार फिर से 12 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।’
बता दें, भले ही महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है लेकिन उन्हें अभी भी इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते हुए देखा जा सकता है। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए नजर आ रहे हैं। टीम ने अभी तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।
चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की अंक तालिका में इस समय तीसरा स्थान ग्रहण किया हुआ है। उन्होंने अभी तक 10 मुकाबलों में 5 में जीत दर्ज की है जबकि 4 में टीम को हार का सामना करना पड़ा है।