क्या IPL 2027 में खेलेंगे एमएस धोनी? थाला ने खुद दिया जबाव 

क्या IPL 2027 में खेलेंगे एमएस धोनी? थाला ने खुद दिया जबाव 

आइए आपको इस खबर के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं

MS Dhoni (Image credit Twitter - X)
MS Dhoni (Image credit Twitter – X)

क्या आईपीएल 2027 में पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेलेंगे या नहीं? यह एक ऐसा सवाल है जिसका जबाव हर कोई क्रिकेट फैंस जानना चाहता है। हालांकि, धोनी ने अपने एक हालिया बयान में कहा है कि वह अपने करियर पर दिसंबर महीने से पहले पूरी तरह फैसला करने वाले हैं।

गौरतलब है कि अपनी कप्तानी सीएसके को पांच बार चैंपियन बनाने वाले धोनी पिछले आईपीएल सीजन पिंडली की चोट के कारण एक भी मैच नहीं खेल पाए थे। इसके बाद धोनी के आईपीएल से रिटायर होने की अटकलें भी तेज हुई। लेकिन, हालिया बयान में धोनी ने दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया है।

थाला धोनी ने खुद किया बड़ा बयान

बता दें धोनी हाल में बेंगलुरू में एक हेल्थकेयर इवेंट में पहुंचे। यहां पर उन्होंने एक न्यूज एजेंसी के अनुसार कहा, “मुझे पहले जांच करवानी होंगी, डॉक्टरों को मुझे रिपोर्ट देनी होगी और दिसंबर से पहले मुझे फैसला लेना होगा कि मैं एक और सीजन खेलने की स्थिति में हूं या नहीं।”

गौरतलब है कि आईपीएल के 20वें सीजन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने पूर्व भारतीय पेसर जहीर खान को अपना नया हेड कोच चुना है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जहीर खान की नियुक्ति में धोनी का भी बहुत बड़ा हाथ रहा है। इसके अलावा धोनी चाहे बतौर खिलाड़ी अगला सीजन खेलें या ना, लेकिन ऑक्शन और अगले सीजन की रणनीतियों में भी वह बहुत बड़ा योगदान दे सकते हैं।

इस एवेंट में धोनी ने आगे कहा “आपको (डॉक्टरों) सुनिश्चित करना होगा कि मेरे साथ सबकुछ ठीक हो और मेरे जैसी विटेंज गाड़ी सड़क पर ठीक से चले। इसलिए दबाव डॉक्टरों पर है, मुझपर नहीं।”

ये भी पढ़ें – 25 अक्टूबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

close whatsapp