3 खिलाड़ी जिन्होंने भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में पकड़े सबसे ज्यादा कैच, पहले नंबर का नाम जानकार चौंक जाएंगे आप
आइए इन खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं
अद्यतन - जून 22, 2025 6:46 अपराह्न

टेस्ट क्रिकेट खेल का सबसे पुराना व क्लासिकल फाॅर्मेट है। एक टेस्ट क्रिकेट मैच कुल पांच दिनों को होता है, जिसमें प्रत्येक टीम को दो-दो बार गेंदबाजी व बल्लेबाजी करने का मौका मिलता है।
पांच दिनों के हिसाब से विकेट के पीछे फील्डिंग करना एक विकेटकीपर के लिए कतई आसान नहीं होता है। लेकिन फिर कुछ विकेटकीपर ऐसे रहे हैं, जो खेल के पांचों दिन विकेट के पीछे काफी मुस्तैद रहते हैं, और अपनी टीम के लिए शानदार काम करते हैं।
तो वहीं, आज इस खबर हम आपको ऐसे तीन भारतीय विकेटकीपर खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा कैच लपके हैं। तो आइए इन खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं:
भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लपकने वाले टाॅप 3 विकेटकीपर
3. ऋषभ पंत

हमारी लिस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेल के सबसे बड़े फाॅर्मेट में सबसे ज्यादा कैच लपकने के मामले में, स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। बता दें कि पंत ने भारत के लिए टेस्ट मैच की 86 पारियों में कुल 151 कैच लपके हैं। वह इस मामले में कुल तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। पंत ने लीड्स टेस्ट मैच में बेन स्टोक्स का कैच लपक कर, 150 टेस्ट कैच के आंकड़े को हाल में ही पार किया है।