भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने खेल के मैदान पर अपनी शानदार कप्तानी, बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग से हमेशा ही दर्शको का दिल जीता है। हालांकि, एमएस धोनी अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सेवानिवृत हो चुके हैं, लेकिन आज भी उनका रुतबा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में जारी हैं।
Advertisement
Advertisement
खैर क्रिकेट की दुनिया एमएस धोनी के खिलाड़ी वाले रुतबे से पहले ही वाकिफ हैं, लेकिन अब वह अपनी नई पारी खेलने के लिए तैयार हैं। उन्होंने फैंस को अपने नए अवतार से आश्चर्यचकित कर दिया हैं। कैप्टन कूल का यह अवतार सुपरहीरो का है, वह इस अवतार में काफी अलग नजर आ रहे हैं।
दरअसल, एमएस धोनी ने 3 फरवरी को अपनी आने वाली पौराणिक वेब सीरीज का टीजर जारी कर दिया है। उन्होंने एक मोशन क्लिप शेयर की है, जिसमें एमएस धोनी सुपरहीरो के रूप में दिखाई दे रहे हैं।
एमएस धोनी इस ग्राफिक्स उपन्यास में अथर्व की भूमिका में नजर आने वाले है
महेंद्र सिंह धोनी ने अपने फेसबुक हैंडल के माध्यम से अपने आगामी ग्राफिक उपन्यास ‘अथर्व: द ओरिजिन’ का पहला लुक अपने दर्शको के साथ साझा किया है। यह वेब सीरीज धोनी एंटरटेनमेंट कंपनी बना रही है, जिसकी स्थापना 2019 में एमएस धोनी और उनकी वाइफ साक्षी धोनी ने की थी।
आपको बता दें, इस उपन्यास को लेखक रमेश थमिलमनी द्वारा लिखा गया है और इस ग्राफिक्स वेब सीरीज का निर्माण Virzu Studios और MIDAS Deals प्राइवेट लिमिटेड ने मिलकर किया है।
एमएस धोनी ने वेब सीरीज का टीजर जारी करते हुए फेसबुक पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “मेरे नए अवतार अथर्व की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।”
इस टीजर वीडियो में एमएस धोनी एक योद्धा के अवतार में नजर आ रहे हैं। यह पौराणिक विज्ञान कथा पर आधारित एक ग्राफिक्स वेब सीरीज है, जिसमे धोनी का एनिमेटेड अवतार देखने को मिलेगा।
इस शार्ट क्लिप में एमएस धोनी को युद्ध के मैदान में एक एनिमेटेड अवतार में देखा जा सकता है। इसमें धोनी का एनिमेटेड अवतार एक दानव जैसी सेना के खिलाफ लड़ता हुआ नजर आ रहा है। एमएस धोनी के इस नए अवतार देखकर जाहिर तौर पर प्रशंसक काफी खुश होंगे और वे अब इस ग्राफिक उपन्यास की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे होंगे।