लगता है रिटेन होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट पहले ही लीक हो गई है - क्रिकट्रैकर हिंदी

लगता है रिटेन होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट पहले ही लीक हो गई है

IPL 2022 से कुल 10 टीमों के बीच खिताबी जंग होगी।

MS Dhoni, Virat Kohli, Imran Tahir, and Ravindra Jadeja
MS Dhoni, Virat Kohli, Imran Tahir, and Ravindra Jadeja. (Photo Source: Twitter)

IPL 2022 के लिहाज से आज का दिन बेहद अहम रहने वाला है, जहां आज सभी 8 टीमों के रिटेन खिलाड़ियों के नाम सभी के सामने आने वाले हैं। ताजा जानकारी के अनुसार इसका ऐलान आज रात 9:30 बजे होगा, लेकिन उससे पहले ESPNcricinfo की एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें रिटने खिलाड़ी के नामों का दावा किया जा रहा है। साथ ही इस रिपोर्ट की माने तो कई बड़े नाम शामिल है, जो आपको हैरान कर सकते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार बड़े खिलाड़ी होंगे रिटेन IPL 2022 के लिए

IPL 2022 एक दम अलग अंदाज में शुरू होगा, जहां इस सीजन से कुल 10 टीमों के बीच खिताबी जंग होगी। साथ ही इस बार मेगा ऑक्शन भी होने जा रहा है, जिसमें कई खिलाड़ी कि लॉटरी लग सकती है। इस बीच ESPNcricinfo की एक रिपोर्ट को माना जाए, तो बड़े नाम टीमों के साथ ही रहेंगे। दूसरी ओर इस रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब की टीम किसी को भी अपने साथ रखने के मूड में नहीं है।

रिपोर्ट के अनुसार कौन-कौन से खिलाड़ी होंगे रिटेन?

*चेन्नई सुपर किंग्स- रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, रुतुराज गायकवाड़, मोइन अली।

*कोलकाता नाइट राइडर्स: सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, वरुण चक्रवर्ती, वेंकटेश अय्यर।

*सनराइजर्स हैदराबाद: केन विलियमसन।

*मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह।

*रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल।

*दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत, पृथ्वी शॉ, अक्षर पटेल, एनरिक नॉर्टजे।

*राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन।

रिटेंशन करने की भारी रकम चुकानी होगी

*4 खिलाड़ियों को रिटेन करने पर टीम को देने होंगे 42 करोड़ रूपए।
*3 खिलाड़ियों को रिटेन करने पर देने होंगे 33 करोड़ रूपए।
*2 खिलाड़ियों के मामले में ये गणित जाएगी 22 करोड़ तक।
*1 खिलाड़ी के मामले में ये रकम होगी 14 करोड़।

रिटेंशन से टीम मालिक का पर्स कैसे प्रभावित होगा?

*कोई खिलाड़ी रिटेन नहीं करने पर टीम के पास होंगे 90 करोड़ रूपए।
*एक खिलाड़ी रिटेन करने पर टीम के पास होंगे 76 करोड़ रूपए।
*दो खिलाड़ी रिटेन करने पर टीम के पास होंगे INR 66 करोड़ रूपए।
*तीन खिलाड़ी रिटेन करने पर टीम के पास होंगे 57 करोड़ रूपए।
*चार खिलाड़ी रिटेन करने पर टीम के पास होंगे 48 करोड़ रूपए।

विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो

close whatsapp