अपनी शाही सवारी में निकले धोनी, कुछ ही देर में वीडियो ने मचा दिया इंटरनेट पर बवाल - क्रिकट्रैकर हिंदी

अपनी शाही सवारी में निकले धोनी, कुछ ही देर में वीडियो ने मचा दिया इंटरनेट पर बवाल

सोशल मीडिया पर सामने आया धोनी का एक नया वीडियो।

Dhoni (Image Credit- Instagram)
Dhoni (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी अब सिर्फ IPL खेलते हैं, लेकिन वो पूरे साल खबरों में रहते हैं। कभी अपने अलग लुक को लेकर, तो कभी अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर। लेकिन इस बार माही अपने वीडियो को लेकर सुर्खियां बटोर रहे है, जिसमें CSK के कप्तान अपनी शाही सवारी में निकले हैं।

साल 2024 का IPL खेलेंगे धोनी

इस साल IPL खत्म होते ही धोनी ने एक बड़ा बयान दिया था, जिसमें उन्होंने साफ कर दिया था की वो साल 2024 का IPL अपने फैन्स के लिए खेलना चाहते हैं। इस बीच माही ने ये भी बोल दिया था की ये सब उनके शरीर पर निर्भर करता है, हाल ही में धोनी ने लीग खत्म होते ही मुंबई में अपने घुटने की सर्जरी करवाई थी और फिर वो रांची चले गए थे।

जब अपनी सबसे पुरानी कार में सैर करने निकले धोनी

*सोशल मीडिया पर सामने आया धोनी का एक नया वीडियो।
*जहां इस वीडियो में माही अपनी रॉयल कार चलाते हुए आए नजर।
*वीडियो में थाला चला रहे थे अपनी काफी पुरानी Rolls Royce कार।
*रांची का बताया जा रहा है वीडियो, अब तक आ चुके हैं लाखों व्यूज।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है धोनी का ये वाला वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by subodh singh Kushwaha (@kushmahi7)

खास अंदाज में माही ने मनाया था अपना जन्मदिन

धोनी सोशल मीडिया पर काफी कम ही एक्टिव रहते हैं, पूरे साल में वो 1 ही पोस्ट कर करते हैं या फिर कभी-कभी वो भी नहीं करते। लेकिन इस बार माही ने अपने जन्मदिन के मौके पर एक खास रील वीडियो इंस्टा पर डाली थी, जहां इस वीडियो में पहले उन्होंने केक काटा और फिर अपने Dogs को केक खिलाया। वहीं थाला का ये वीडियो भी हद से ज्यादा वायरल हो गया था, इस वीडियो पर टीम के साथी खिलाड़ियों ने भी रिएक्ट किया था और अभी भी उस वीडियो को लगातार देखा जा रहा है।

अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर थाला ने पोस्ट किया था ये वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp