अहमदाबाद पहुंचे धोनी बने जेठालाल, अभ्यास के बीच लिए जलेबी-फाफड़ा के मजे - क्रिकट्रैकर हिंदी

अहमदाबाद पहुंचे धोनी बने जेठालाल, अभ्यास के बीच लिए जलेबी-फाफड़ा के मजे

अहमदाबाद में कल अभ्यास के दौरान होने लगी काफी तेज बारिश।

MS Dhoni (Image Credit- Instagram)
MS Dhoni (Image Credit- Instagram)

आज से IPL का आगाज होने जा रहा है, जहां पहले मैच में धोनी की CSK टीम के सामने हार्दिक की गुजरात टीम होगी। लेकिन इस मैच से पहले कप्तान माही थोड़े मजे के मूड में नजर आए, जिसका वीडियो खुद CSK टीम ने सोशल मीडिया पर शेयर किया और थाला का ये अंदाज भी फैन्स को भा गया।

बारिश कर सकती है मैच का मजा खराब

दूसरी ओर आज से शुरू हो रहे IPL के पहले मैच में चेन्नई और गुजरात का आमना-सामना होगा, ये मैच अहमदाबाद में खेला जाना है। लेकिन यहां बारिश मैच में थोड़ी रूकावट पैदा कर सकती है, इससे पहले कल रात भी अहमदाबाद में काफी तेज बारिश हुई थी।

बड़े शौक से जलेबी-फाफड़ा के मजे लिए कप्तान धोनी ने

*अहमदाबाद में कल अभ्यास के दौरान होने लगी काफी तेज बारिश।
*इस दौरान CSK टीम के सभी खिलाड़ी दौड़ पड़े ड्रेसिंगर रूम के अंदर।
*वहीं अंदर धोनी सहित बाकी खिलाड़ियों ने लिए जलेबी-फाफड़ा के मजे।
*अब सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गया ये वाला वीडियो।

जलेबी-फाफड़ा खाते हुए धोनी का ये वीडियो हुआ वायरल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Chennai Super Kings (@chennaiipl)

मैच से पहले मिले कुछ पुराने साथी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Chennai Super Kings (@chennaiipl)

चेन्नई टीम में हुआ बड़ा बदलाव

दूसरी ओर चोट चेन्नई टीम का पीछा नहीं छोड़ रही है, अब तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह अब टीम में अंडर-19 वर्ल्ड कप खेल चुके आकाश सिंह को शामिल किया गया है। इससे पहले आकाश राजस्थान की टीम से आईपीएल खेल चुके हैं।

close whatsapp