IPL 2024: बतौर कप्तान कैसा है MS Dhoni का रिकॉर्ड, क्या कहते हैं आंकड़े? जानिए यहां
बतौर कप्तान CSK को पांच ट्रॉफी जीता चुके हैं एमएस धोनी।
अद्यतन - Mar 21, 2024 11:05 am

कल (22 मार्च) से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन का आगाज होने वाला है। सभी टीमें जोर-शोर से तैयारियों में लगी हुई है। सीजन का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। फैंस इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि उन्हें लगभग एक साल के बाद फिर से मैदान पर एमएस धोनी मैदान पर एक्शन में दिखेंगे।
डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स फिर से एक बार से एमएस धोनी की कप्तानी में खिताब बचाने उतरेगी। माही की कप्तानी में एमएस धोनी अब तक पांच खिताब अपने नाम कर चुकी है और इस सीजन उनकी नजरें रिकॉर्ड छठे खिताब पर होंगी। एमएस धोनी आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। ऐसा हम क्यों कह रहे हैं वो हम आपको अब आंकड़ों के जरिए बताएंगे।
बतौर कप्तान MS Dhoni के आंकड़े CSK के लिए
आपको बता दें कि, एक कप्तान के रूप में आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड धोनी के नाम है। उन्होंने दो टीमों के लिए कप्तानी की है। इनमें चेन्नई सुपर किंग्स और राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स शामिल हैं। अपनी कप्तानी में धोनी ने 226 मैचों में से 133 मैच जीते हैं। 91 में उन्हें हार मिली है, जबकि दो मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकला।
226 में से धोनी ने 212 मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कप्तानी की है। इसमें से उन्हें 128 मैचों में जीत और 82 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इनमे से दो मुकाबले ऐसे रहे जिसका कोई नतीजा नहीं निकला है। वहीं CSK के लिए उनका जीत % 60 से अधिक का रहा है। इन आंकड़ों को देखते हुए ऐसा कहना गलत नहीं होगा कि एमएस धोनी इस लीग के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं।
एमएस धोनी की बात करें तो ऐसा माना जा रहा है कि IPL 2024 उनका आखिरी IPL सीजन हो सकता है। ऐसे में धोनी एक बार फिर से अपनी टीम को चैंपियन बनाकर लीग से संन्यास लेना चाहेंगे। अब देखना यह दिलचश्प होगा कि एमएस धोनी की कप्तानी में CSK इस सीजन कैसा प्रदर्शन करती है।