IPL प्रोमो में सामने आया धोनी का नया लुक, देखिए माही का नया अवतार - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL प्रोमो में सामने आया धोनी का नया लुक, देखिए माही का नया अवतार

इस आईपीएल सीजन में धोनी की नजरें पांचवीं ट्रॉफी पर होगी।

MS Dhoni (Photo source: Instagram)
MS Dhoni (Photo source: Instagram)

महेंद्र सिंह धोनी ने भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो, लेकिन फिर भी वो अन्य खिलाड़ियों की तुलना में अभी भी सबसे ज्यादा फैंस का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। पूर्व भारतीय कप्तान जो कुछ भी करते हैं उससे वो तुरंत ही बिना किसी देरी के सुर्खियों में आ जाते हैं। सोशल मीडिया पर हर दिन खुद को ट्रेंड करते देखना धोनी के लिए कोई नई बात नहीं है।

40 वर्षीय धोनी, जो आईपीएल के 15 वें संस्करण में अपने खिताब की रक्षा में चेन्नई सुपर किंग्स का नेतृत्व करने के लिए कमर कस रहे हैं, उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक अलग प्रकार की सनसनी मचाई है। आईपीएल के प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स ने अपने ट्विटर अकाउंट से प्रोमो का एक छोटा क्लिप शेयर किया है।

स्टार स्पोर्ट्स ने जो वीडियो जारी किया है उनमें धोनी ड्राइवर बने हैं। एक वीडियो में जो महज पांच सेकेंड का उसमें धोनी ड्राइवर की पोशाक, मूंछें और घुंघलाले बालों में गाड़ी का ब्रेक लगाते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरे वीडियो में धोनी बस की सीढ़ियों पर बैठे हैं। इन दोनों में उन्होंने ड्राइवर वाली खाकी वर्दी पहनी है।

यहां देखिए एमएस धोनी का नया लुक

https://twitter.com/StarSportsIndia/status/1497547961051811841?s=20&t=YYfl9vJ–YwXMQnrdsc2bg

दरअसल, ये आईपीएल के अगले सीजन के प्रोमो के लिए है जिसमें धोनी ड्राइवर बनकर आ रहे हैं। अब कुछ दिन बाद इसका पूरा प्रोमो भी जारी कर दिया जाएगा। इससे पहले IPL के 14वें सीजन के पहले चरण के विज्ञापन में धोनी को बौद्ध भिक्षु के रूप में दिखाया था। उस वीडियो को देखने के बाद फैंस ने धोनी के एक्टिंग स्किल्स की जमकर तारीफ की थी।

इस बीच BCCI ने लीग के कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। इस बार लीग में 10 टीमें खेलेंगी जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। इस सीजन लीग में कुल 70 मैच खेले जाएंगे। ये मैच मुंबई के वानखेडे स्टेडियम, ब्राबोर्न स्टेडियम, डीवाई पाटिल स्टेडियम और पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले जाएंगे।

close whatsapp