धोनी की ये वायरल तस्वीर आपने देखी क्या?

इससे पहले माही की एक तस्वीर आई थी सामने।

Advertisement

MS Dhoni. (Photo Source: Twitter)

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट खेले या नहीं, वो हमेशा से ही सुर्खियों में रहते हैं। कभी अपने हेयरकट को लेकर, तो कभी अपनी फिटनेस को लेकर हर बार माही की चर्चा होती रहती है। इसी कड़ी में फिर धोनी की एक नई तस्वीर सामने आई है, जो जमकर सुर्खियां बटोर रही है।

Advertisement
Advertisement

अरे धोनी तो पूरे बदल गए

कैप्टन कूल धोनी अपने करियर के शुरूआत से ही अलग-अलग अंदाज में नजर आए हैं, मैदान के साथ-साथ विज्ञापन की दुनिया में भी धोनी का एक अलग ही जलवा है। जो इस बार भी अलग अंदाज में सबके सामने आया है, जिसने फैन्स को और खुश कर दिया है।

*Star Sports ने ट्विटर पर धोनी की एक तस्वीर की है साझा।
*तस्वीर में धोनी का Funky लुक बटोर रहा है सुर्खियां।
*IPL के फेज-2 को लेकर किया गया है विज्ञापन।
*धोनी की तस्वीर पर अंग्रेजी में लिखा है- असली पिक्चर अभी बाकी है।

धोनी को लेकर किया गया ट्वीट

वीडियो पर भी एक नजर

इससे पहले भी धोनी की एक तस्वीर हुई थी वायरल

एक विज्ञापन के लिए धोनी ने अपना लुक बदला था, जो तेजी से वायरल हुआ था। इस लुक में धोनी का हेयरकट और दाढ़ी एक दम अलग लग रही थी और धोनी किसी युवा खिलाड़ी से कम नहीं लग रहे थे।

धोनी के फैन्स को है 19 सितंबर का इंतजार

आईपीएल के दूसरे फेज की शुरूआत 19 सितंबर से होने जा रही है, जिसके लिए CSK की टीम यूएई पहुंच चुकी है। साथ ही टीम ने वहां अभ्यास भी शुरू कर दिया है, जिसकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। आपको बता दें कि इससे पहले यूएई में साल 2020 के आईपीएल में चेन्नई टीम ने फैन्स को निराश किया था और टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा था।

*19 सितंबर को मुंबई से होगा चेन्नई का मैच।
*आईपीएल में धोनी की टीम ने पहले फेज में 5 मैच किए थे अपने नाम।
*फिलहाल CSK की टीम अंक तालिका पर है दूसरे नंबर पर।
*टीम के कई खिलाड़ी हैं शानदार फॉर्म में।

Advertisement