मालदीव विवाद के बीच एमएस धोनी का पुराना वीडियो जमकर हो रहा है वायरल, जाने क्या कहा पूर्व भारतीय कप्तान ने? - क्रिकट्रैकर हिंदी

मालदीव विवाद के बीच एमएस धोनी का पुराना वीडियो जमकर हो रहा है वायरल, जाने क्या कहा पूर्व भारतीय कप्तान ने?

सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी की वीडियो जमकर वायरल हो रही है जिसमें पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा है कि वो अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटिंग करियर में विदेश में कई जगह घूम चुके हैं।

MS and Sakshi Dhoni (Image Credit- Twitter)
MS and Sakshi Dhoni (Image Credit- Twitter)

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है जिसमें वो कह रहे है कि वो छुट्टियों के लिए और भी देश घूमना चाहते हैं लेकिन उसकी शुरुआत चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान भारत से ही करना चाहते हैं।

हाल ही में मालदीव के एक मंत्री ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया लक्षद्वीप यात्रा के बाद उन पर विवादास्पद टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली मालदीव के वैकल्पिक पर्यटन स्थल के रूप में केंद्र शासित प्रदेश की योजना बना रही है। यही नहीं मालदीव के दो और भी मंत्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लक्षद्वीप की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की है और उस पर उन्होंने विवादित कमेंट्स भी किए हैं।

सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी की वीडियो जमकर वायरल हो रही है जिसमें पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा है कि वो अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटिंग करियर में विदेश में कई जगह घूम चुके हैं। हालांकि अब वो और उनकी पत्नी साक्षी छुट्टियों के लिए नई जगह घूमना चाहती हैं और इसकी शुरुआत वो भारत से ही करेंगे।

यह रही वीडियो:

वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी कह रहे हैं कि, ‘वैसे तो मैंने कई जगह घूमी है लेकिन छुट्टियों के लिए कभी भी नहीं। सच बताऊं तो मुझे छुट्टियों में घूमने ज्यादा पसंद नहीं है। अपने क्रिकेटिंग करियर में मैं जहां भी गया वहां मैंने ज्यादा जगह नहीं देखी है क्योंकि मुझे वहां क्रिकेट खेलने होता था। मैं वहां क्रिकेट खेलता था और वापस आ जाता था और ज्यादा मस्ती नहीं करता था।

लेकिन मेरी पत्नी को घूमना पसंद है। अब हम यही योजना बना रहे हैं कि छुट्टियों में हम कहीं घूमने जाए। लेकिन इसकी शुरुआत हम भारत से ही करेंगे क्योंकि यहां भी कई ऐसी खूबसूरत जगह है जहां मैं नहीं गया हूं।’

ऐसे कई पूर्व भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्होंने मालदीव मामले में अपना-अपना पक्ष रखा है। इसमें सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, वेंकटेश प्रसाद, युवराज सिंह और सुरेश रैना शामिल है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?