Video: Engagement Party में पहुंचे थे MS Dhoni, स्टेज पर कह दी ऐसी बात की आप भी हंस-हंस कर हो जाएंगे पागल - क्रिकट्रैकर हिंदी

Video: Engagement Party में पहुंचे थे MS Dhoni, स्टेज पर कह दी ऐसी बात की आप भी हंस-हंस कर हो जाएंगे पागल

धोनी का एक और वीडियो फैंस को हंसाने का काम कर रहा है। यह वीडियो किसी की सगाई पार्टी के दौरान की है। 

MS Dhoni (Photo Source: X/Twitter)
MS Dhoni (Photo Source: X/Twitter)

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह हुक्का पीते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो कब का और कहां का है, ये अब तक साफ नहीं हुआ है।

लेकिन यह वीडियो देख फैंस को अपने धोनी (MS Dhoni) पर बिल्कुल यकीन नहीं हो रहा है। इसी बीच धोनी का एक और वीडियो फैंस को हंसाने का काम कर रहा है। यह वीडियो किसी की सगाई पार्टी के दौरान की है।

स्टेज पर MS Dhoni ने कह दी ऐसी बात

एमएस धोनी (MS Dhoni) हाल ही में किसी की सगाई पार्टी अटैंड करने पहुंचे थे। धोनी जहां भी पहुंचते हैं अपनी मौजूदगी से माहौल बदल देते हैं। वायरल वीडियो में कपल स्टेज पर धोनी के साथ खड़े हुए हैं, धोनी दोनों को बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन फिर अचानक ऐसी बात बोल देते हैं, जिससे सबकी हंसी छूट जाती है।

धोनी कहते हैं, वे काफी खुश नजर आ रहे हैं, उत्साहित है। इन्होंने बहुत अच्छा डांस किया। वे बहुत अच्छे हैं। मैं उन्हें आने वाले चुनौतीपूर्ण समय के लिए शुभकामनाएं देना चाहता हूं। यह सुनते ही सब हंसना शुरू कर देते हैं। फिर धोनी कहते हैं- मेरा मतलब है करियर के नजरिए से

यहां देखें धोनी का वो वीडियो-

यह भी पढ़े- ‘इस फॉर्मेट के लायक नहीं…’- 12 साल पहले Virat Kohli को लेकर संजर मांजरेकर ने उगला था जहर, अब कह रहे हैं कुछ और

आईपीएल 2024 में CSK की कप्तानी करेंगे धोनी

आईपीएल 2023 के दौरान MS Dhoni घुटने की चोट से जूझ रहे थे। सीजन खत्म होने के बाद धोनी ने तुरंत सर्जरी करवाई। धोनी 42 साल की उम्र में आगामी सीजन में कप्तानी करने के लिए तैयार है। पिछले दो आईपीएल सीजनों से यही चर्चा हो रही है कि धोनी शायद आखिरी सीजन खेल रहे हैं। लेकिन आईपीएल 2024 शायद MS Dhoni का अब आखिरी सीजन है। आईपीएल 2024 में सीएसके को छठी ट्रॉफी जीताकर थाला शानदार विदाई लेना चाहेंगे।

close whatsapp