रोहित शर्मा ने बता दिया वर्ल्डकप 2019 के लिए महेंद्र सिंह धोनी क्यों हैं ज़रुरी !! - क्रिकट्रैकर हिंदी

रोहित शर्मा ने बता दिया वर्ल्डकप 2019 के लिए महेंद्र सिंह धोनी क्यों हैं ज़रुरी !!

MS Dhoni. (© Getty Images)
MS Dhoni. (© Getty Images)

वर्ल्डकप 2019 से पहले एक बहस छिड़ी हुई है। क्रिकेट के गलियारों में चल रही इस बहस का अंत रोहित शर्मा ने बड़े ही बेहतरीन अंदाज़ में कर दिया है। बता दें कि वर्ल्डकप शुरु होने में सिर्फ पांच माह ही बाकी हैं। ऐसे में कहा जा रहा था कि ऋषभ पंत और महेंद्र सिंह धोनी को टीम में चुनने के लिए सेलेक्टर्स को बड़ी माथापच्ची करनी पड़ेगी।

सोशल मीडिया पर तो ये भी कहा जा रहा था कि महेंद्र सिंह धोनी को आगामी वर्ल्डकप में अपनी जगह गंवानी पड़ सकती है। लेकिन रोहित शर्मा ने बता दिया है कि आख़िर महेंद्र सिंह धोनी टीम के लिए क्यों ज़रुरी हैं।

महेंद्र सिंह धोनी टीम के लिए हैं गाइडिंग लाइट: रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ पहले वनडे से पहले पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे। जब उनसे पूछा गया कि महेंद्र सिंह धोनी का टीम पर क्या प्रभाव है या आगे रहेगा।

रोहित ने बेझिझक कहा कि महेंद्र सिंह धोनी का ड्रेसिंग रूम में होना या मैदान पर होना काफी प्रभावशाली रहता है।

रोहित ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी टीम के लिए सबसे बेहतरीन खिलाड़ी साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी भारत के सबसे सफल कप्तानों में शुमार किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि चाहे फिनिशर के तौर मैदान में जाकर जीत दिलाने की बात हो या कप्तानी की।

धोनी की मौजूदगी टीम के लिए काफी अहम है। रोहित ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी टीम के लिए गाइडिंग लाइट है।

रोहित के इस बयान से साफ हो गया है कि टीम इंडिया के खिलाड़ी भी महेंद्र सिंह धोनी के बिना आगामी वर्ल्डकप के बारे में सोच तक नहीं रहे। धोनी भले ही टीम के कप्तान न हों लेकिन उनका अनुभव टीम की जीत में अहम भूमिका निभाता है।

close whatsapp