अफगान टीम के सबसे छोटे फैन को लेकर Mujeeb Ur Rahman ने कर डाला बड़ा खुलासा - क्रिकट्रैकर हिंदी

अफगान टीम के सबसे छोटे फैन को लेकर Mujeeb Ur Rahman ने कर डाला बड़ा खुलासा

Mujeeb Ur Rahman (Image Credit- Instagram)
Mujeeb Ur Rahman (Image Credit- Instagram)

अफगानिस्तान टीम के स्पिन गेंदबाजों के सामने इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए थे, Mujeeb Ur Rahman, राशिद और नबी ने टीम के लिए जीत की कहानी लिखी थी। वहीं उस मुकाबले के बाद एक छोटे से फैन ने काफी सारी सुर्खियां बटोरी थी, जिसे लेकर अब स्पिनर मुजीब ने ट्वीट कर एक बड़ा खुलासा कर दिया है।

Mujeeb Ur Rahman ने सहित बाकी गेंदबाजों ने किया था कमाल

जी हां, अफगानिस्तान टीम ने इंग्लैंड को मात देते हुए वर्ल्ड कप में इतिहास रचा था, इस दौरान टीम के स्पिन गेंदबाजों ने कमाल कर लिया था। जहां मुकाबले में Mujeeb Ur Rahman ने 3 विकेट अपने नाम किए थे, तो राशिद के खाते में भी 3 विकेट आए थे और नबी ने 2 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया था। जिसके बदौलत अफगान टीम ने वो मैच 69 रनों से अपने नाम करते हुए , क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी थी।

इस छोटे फैन पर Mujeeb Ur Rahman का ट्वीट हुआ वायरल

*Mujeeb Ur Rahman के गले मिलकर रोया था एक छोटा फैन।
*अब इसी फैन को लेकर स्पिन गेंदबाज मुजीब ने किया एक खास ट्वीट।
*स्पिनर ने बताया वो बच्चा अफगानिस्तानी नहीं, भारतीय बच्चा था।
*साथ ही मुजीब ने लिखा की वो बच्चा टीम की जीत से काफी खुश था।

Mujeeb Ur Rahman के उस वायरल ट्वीट पर डालते हैं एक नजर

इंग्लैंड को हराने के बाद अफगान टीम का उत्साह अलग लेवल पर था

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

आज किन टीमों के बीच हो रहा है मैच?

वहीं आज वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका का सामना नीदरलैंड से हो रहा है, ये मैच धर्मशाला में खेला जाएगा। एक तरफ नीदरलैंड की टीम लगातार हार रही है, तो दूसरी ओर अफ्रीका टीम पूरी लय में नजर आ रही है। लेकिन नीदलैंड टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अफ्रीका के खिलाफ बड़ा उलटेफर कर चुकी है, ऐसे में अफ्रीका इस टीम को हल्के में नहीं ले रही है और आज ये टीम शानदार प्रदर्शन करने की कोशिश करेगी।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?