मुजीब उर रहमान ने साथी खिलाड़ी Rashid Khan के जल्द स्वस्थ होने की कामना की  - क्रिकट्रैकर हिंदी

मुजीब उर रहमान ने साथी खिलाड़ी Rashid Khan के जल्द स्वस्थ होने की कामना की 

हाल में ही पीठ की सर्जरी करवाई है राशिद खान ने 

Rashid Khan (Image Credit- Twitter X)
Rashid Khan (Image Credit- Twitter X)

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और हरफनमौला खिलाड़ी राशिद खान (Rashid Khan) ने हाल में ही अपनी पीठ की एक सर्जरी करवाई है। तो वहीं फिलहाल उनका इलाज चल रहा है और इसके बाद वह अपनी रिहैब की प्रक्रिया शुरू करेंगे।

दूसरी ओर, राशिद खान के जल्द से जल्द ठीक होने को लेकर साथी खिलाड़ी और दिग्गज स्पिनर मुजीब उर रहमान ने कामना की है। बता दें कि मुजीब ने राशिद खान के ऑपरेशन की एक फोटो को अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर उन्हें टैग करते हुए लिखा- अल्लाह आपको शीघ्र स्वस्थ करे जल्दी ठीक हो जाओ चैंपियन (May Allah gave you speedy recovery Get well soon Champion)

देखें मुजीब उर रहमान की पोस्ट

तो वहीं मुजीब उर रहमान को लेकर साथी तेज गेंदबाज और वनडे क्रिकेट से रियाटरमेंट लेने वाले नवीन उल हक ने भी एक इंस्टा स्टोरी अपडेट कर राशिद खान के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ मांगी।

 

साथ ही बता दें कि राशिद खान इस सर्जरी के कारण बिग बैश लीग के आगामी सीजन में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। बता दें कि 2017 से राशिद लगातार एडिलेड स्ट्राइकर्स के लिए खेल रहे हैं। तो वहीं हाल में ही खत्म हुए आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में राशिद खान ने अफगान टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया था।

गौरतलब है कि राशिद ने खान ने वर्ल्ड कप 2023 में खेले गए 9 मैचों में 4.48 की इकोनाॅमी और 35.27 की औसत से कुल 11 विकेट अपने नाम किए थे। हालांकि, उनकी टीम सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाई थी।

ये भी पढ़ें- ‘मुझे इसका कोई भी अफसोस नहीं है’ क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के साथ अपने काॅन्ट्रैक्ट पर Nicola Carey

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?