सिर पर गेंद लगने से एक और क्रिकेटर का हुआ निधन, खेल जगत में पसरा सन्नाटा - क्रिकट्रैकर हिंदी

सिर पर गेंद लगने से एक और क्रिकेटर का हुआ निधन, खेल जगत में पसरा सन्नाटा

जिस क्रिकेटर के सिर पर चोट लगी उनका नाम जयेश सल्वा था और उनकी उम्र 52 साल थी।

Bat and Ball. (Photo Source: Getty Images)
Bat and Ball. (Photo Source: Getty Images)

8 जनवरी को Matunga Major Dhadkar Maidan पर एक क्रिकेटर के सिर पर गेंद लग गई। इसी मैदान पर दो और टीमों के बीच भी मुकाबला चल रहा था और उसी मैच की गेंद क्रिकेटर के सिर पर लगी। इस मैदान पर Kutchi Community Veteran क्रिकेट कंपटीशन खेला जा रहा है।

जिस क्रिकेटर के सिर पर चोट लगी उनका नाम जयेश सल्वा था और उनकी उम्र 52 साल थी। सल्वा वहीं फील्डिंग कर रहे थे जहां दूसरा मैच खेला जा रहा था। दूसरे मैच के बल्लेबाज ने काफी तेजी से फुल शॉट खेला। सल्वा ने गेंद को बिल्कुल भी नहीं देखा और वो सीधे उनके सिर पर लगी। उन्हें तुरंत सियोन अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।

टाइम्स ऑफ़ इंडिया के मुताबिक प्रत्यक्षदर्शी (Eyewitness) ने कहा कि, ‘सल्वा नीचे गिर गए थे जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।’

यह भी पढ़े: पाकिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने Andre Adams को गेंदबाजी कोच नियुक्त किया

ये दोनों मैच कच्छी वीजा ओसवाल विकास लीजेंड कप का हिस्सा थे जो 50 साल और उससे अधिक उम्र के खिलाड़ियों के लिए टी20 टूर्नामेंट है। इस टूर्नामेंट का हिस्सा रहे रोहित गंगर ने इस घटना के बारे में बताया।

ऐसे हुआ यह हादसा

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक रोहित गंगर ने कहा कि, ‘सोमवार दोपहर को हमारे दो मैच थे, एक दादर यूनियन में और दूसरा दादर पारसी कॉलोनी की पिच पर। सावला मास्टर ब्लास्टर के खिलाफ गाला रॉक्स की ओर से खेल रहे थे और उस समय वहां तैनात थे जब डीपीसी मैच के बल्लेबाज ने शॉट मारा। गेंद उनके सिर के पिछले हिस्से पर लगी, ठीक उसी जगह जहां ऑस्ट्रेलिया के फिल ह्यूज को चोट लगी थी जिससे उनकी मौत हो गई थी।’

इस बीच, पुलिस ने घोषणा की कि उन्होंने आकस्मिक मौत की रिपोर्ट दर्ज की है और यह सुनिश्चित करने के लिए शव परीक्षण का आदेश दिया है कि मौत जानबूझकर नहीं हुई थी। हालांकि, रिपोर्ट में ऐसा कोई सबूत नहीं था।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?