MI ने हार्दिक पांड्या को कप्तान रोहित से बड़ा दिखाया, सोशल मीडिया पर सुपरस्टार बताया - क्रिकट्रैकर हिंदी

MI ने हार्दिक पांड्या को कप्तान रोहित से बड़ा दिखाया, सोशल मीडिया पर सुपरस्टार बताया

Mumbai Indians टीम लगातार हार्दिक को लेकर पोस्ट कर रही है शेयर।

Hardik Pandya And Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)
Hardik Pandya And Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)

आज हार्दिक पांड्या का Mumbai Indians टीम में जाने का Official ऐलान कर दिया गया है, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर हर जगह हार्दिक का ही नाम है। दूसरी ओर MI टीम भी हर जगह इस ऑलराउंडर से जुड़े पोस्ट शेयर कर रही है और इस खिलाड़ी को किसी सुपरस्टार से कम नहीं बता रही है।

गुजरात ने तुरंत कर दिया नए कप्तान का ऐलान

हार्दिक पांड्या ने जैसे ही गुजरात टीम को अलविदा कहा, इस टीम ने अपने नए कप्तान का भी ऐलान तुरंत कर दिया है। लगातार 2 बार आईपीएल फाइनल खेल चुकी और 1 बार खिताब जीत चुकी गुजरात टीम ने शुभमन गिल को अपना नया कप्तान बनाया है। फिलहाल गिल ने कप्तान बनने के बाद सोशल मीडिया पर किसी तरह का कोई पोस्ट शेयर नहीं किया है, लेकिन गुजरात टीम लगातार गिल से जुड़े पोस्ट शेयर कर रही है।

क्या अकेले हार्दिक पांड्या के दम पर Mumbai Indians जीतेगी ट्रॉफी?

*Mumbai Indians टीम लगातार हार्दिक को लेकर पोस्ट कर रही है शेयर।
*इसी कड़ी में टीम ने एक नई रील वीडियो की है सोशल मीडिया पर पोस्ट।
*जहां इस रील वीडियो में KIT BAG से BAT निकाल रहे हैं हार्दिक पांड्या।
*वहीं रील वीडियो में किसी फिल्मी हीरो से कम नहीं लग रहा है ये खिलाड़ी।

हार्दिक पांड्या के लिए ये रील वीडियो की है पोस्ट MI टीम ने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

आकाश अंबानी ने भी दिया ऑलराउंडर को लेकर बयान

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

फैन्स को नहीं पसंद आई हार्दिक पांड्या की ये हरकत

जी हां, जैसे ही हार्दिक पांड्या फिर से MI टीम में शामिल हुए, वैसे ही फैन्स को उनका ये फैसला पसंद नहीं आया। जहां हार्दिक के सोशल मीडिया पर फैन्स ने उनके लिए काफी कुछ गलत लिखा है, किसी फैन ने इस खिलाड़ी को Selfish बता दिया है तो एक फैन ने कमेंट कर लिखा है कि पांड्या ने गुजरात टीम को धोखा दिया है। ये सभी कमेंट्स पांड्या की नई रील वीडियो पर आए हैं, जिसमें वो MI की जर्सी में नजर आए हैं।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?