WPL 2023: मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास, पहले सीजन के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को मात देकर इस शानदार टूर्नामेंट की ट्रॉफी की अपने नाम
आज यानी 26 मार्च को महिला प्रीमियर लीग 2023 का फाइनल मुकाबला खेला गया जिसमें मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी और पहले सीजन की विनर बनी।
अद्यतन - मार्च 26, 2023 11:14 अपराह्न

आज यानी 26 मार्च को महिला प्रीमियर लीग 2023 का फाइनल मुकाबला खेला गया जिसमें मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी और पहले सीजन की विनर बनी। इस पूरे टूर्नामेंट में मुंबई इंडियंस ने कमाल का प्रदर्शन किया।
दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 131 रन बनाए। शेफाली वर्मा इस महत्वपूर्ण मुकाबले में बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रही और 11 रन बनाकर आउट हो गई। कप्तान मेग लेनिंग ने 29 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 35 रन बनाए जबकि शिखा पांडे ने 17 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 27 रन की नाबाद बहुमूल्य पारी खेली। राधा यादव ने भी 12 गेंदों में दो चौके और दो छक्कों की मदद से 27* रन बनाए। बता दें, राधा यादव और शिखा पांडे के बीच 10वें विकेट के लिए 24 गेंदों में 52* रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। मारिजेन कप्प ने 18 रन बनाए।
मुंबई इंडियंस की ओर से हेली मैथ्यूज और इस्सी वोंग ने तीन-तीन विकेट झटके जबकि अमेलिया केर ने 2 विकेट अपने नाम किए।
नेट सिवर-ब्रंट के नाबाद अर्धशतक की बदौलत मुंबई इंडियंस ने WPL 2023 की ट्रॉफी की अपने नाम
मुंबई इंडियंस ने इस लक्ष्य को 3 विकेट खोकर 19.3 ओवर में हासिल कर लिया। टीम की ओर से नेट सिवर-ब्रंट ने 55 गेंदों में सात चौकों की मदद से 60 रन की नाबाद मैच जिताऊ पारी खेली। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 37 रन का योगदान दिया जबकि हेली मैथ्यूज ने 13 रन बनाए। अमेलिया केर ने भी 8 गेंदों में 14 रन की महत्वपूर्ण नाबाद पारी खेली। मुंबई इंडियंस महिला प्रीमीयर लीग 2023 की विनर है।
दिल्ली कैपिटल्स की ओर से राधा यादव और जेस जोनासेन ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। दिल्ली कैपिटल्स इस बेहतरीन मुकाबले में मुंबई इंडियंस के ऊपर हावी नहीं हो पाई जिसकी वजह से वो इस मैच को अपने नाम नहीं कर पाई। मुंबई इंडियंस ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों ही डिपार्टमेंट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया।
Congratulations @mipaltan for first champion of #WPL2023final #WPLFinal#MumbaiIndians #DelhiCapitals #TATAWPL
— Ajitsinh Bayas (@mr_singh_9699) March 26, 2023
#MumbaiIndians #Champions #WPLFinal #WPL2023final #HarmanpreetKaur #TATAWPL #TATAIPL2023 #DCvMI #MIvsDC #DelhiCapitals #CricketTwitter #Cricket #Mumbai pic.twitter.com/sAE8IlH8HY
— Mahendra Kharat (@Mahendr62712799) March 26, 2023
मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास 💙❣️🏆
#WPL के पहले Season में बनी चैंपियन ।#MumbaiIndians 💙#DCvMI pic.twitter.com/lxhIZb20YG
— सतीश शिवधन बनारसी (@0XCJHAfxkHQgJnx) March 26, 2023
History Created 🚨.
Mumbai Indians have won the first WPL season and will lift the first Trophy 🏆. @mipaltan #MumbaiIndians pic.twitter.com/8MdMbeaMBa
— Rahul Choudhary (@_RahulJAT498) March 26, 2023
5 time champions in IPL.
2 time champions in CL T20.
1 time champions in WPL.
The dominance of Mumbai Indians continues.#MumbaiIndians #HarmanpreetKaur #WPL2023 pic.twitter.com/BVyvuquOZ8
— Cricket Chamber (@cricketchamber) March 26, 2023
𝗖𝗛𝗔𝗠𝗣𝗜𝗢𝗡𝗦 💙💙💙#OneFamily #MumbaiIndians #AaliRe #WPL2023 #DCvMI #WPLFinal #ForTheW pic.twitter.com/NBVfju3bI0
— Mumbai Indians (@mipaltan) March 26, 2023
MUMBAI INDIANS ARE THE WPL 2023 CHAMPIONS…!!
📸: Jio Cinema
#CricTracker #DCWvMIW #WPL2023 pic.twitter.com/trff68Uu5A
— CricTracker (@Cricketracker) March 26, 2023
Harmanpreet Kaur led Mumbai Indians to the WPL Trophy.
Captain. Leader. Legend! pic.twitter.com/QnHmvgQEZ2
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 26, 2023
MUMBAI INDIANS ARE THE CHAMPIONS 🎊
🏆 Inaugural WPL winners – MI
🏆 Most IPL titles – MIThis franchise 🔥🔥 #DCvMI SCORECARD ▶️ https://t.co/0SwwGmuqBl #WPL2023 #WPLfinal pic.twitter.com/14IbBQEzmE
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) March 26, 2023
𝐍𝐚𝐭 𝐒𝐜𝐢𝐯𝐞𝐫-𝐁𝐫𝐮𝐧𝐭 – The star of the Mumbai Indians 🙌#CricTracker #WPL2023 #NatSciverBrunt pic.twitter.com/jlXnW0SSBU
— CricTracker (@Cricketracker) March 26, 2023