WPL 2025: मुंबई इंडियंस की जीत में एक बार फिर चमकी Nat Sciver-Brunt, यूपी वारियर्स को दी करारी शिकस्त

WPL 2025: मुंबई इंडियंस की जीत में एक बार फिर चमकी Nat Sciver-Brunt, यूपी वारियर्स को दी करारी शिकस्त

इस मैच को मुंबई इंडियंस ने 8 विकेट रहते अपने नाम किया।

Mumbai Indians (Pic Source-X)
Mumbai Indians (Pic Source-X)

आज यानी 26 फरवरी को महिला प्रीमियर लीग 2025 का शानदार मैच मुंबई इंडियंस और यूपी वारियर्स के बीच में खेला गया था। इस मैच को मुंबई इंडियंस ने 8 विकेट रहते अपने नाम किया। मुंबई इंडियंस की ओर से सभी खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी वारियर्स ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 142 रन बनाए। टीम की ओर से ग्रेस हैरिस ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 45 रनों की तूफानी पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान ग्रेस हैरिस ने 6 चौके और दो छक्के जड़े। ग्रेस हैरिस के अलावा वृंदा दिनेश ने 33 रन बनाए, जबकि श्वेता शहरावत ने 19 रनों का योगदान दिया। उमा छेत्री ने 13* रन बनाए।

मुंबई इंडियंस की ओर से Nat Sciver-Brunt ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 18 रन देकर तीन विकेट झटके, जबकि शबनिम इस्माइल और संस्कृति गुप्ता ने दो-दो विकेट हासिल किए।

Nat Sciver-Brunt ने बल्लेबाजी में भी दिखाया अपना दम

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस टीम की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं हुई थी और विकेटकीपर-बल्लेबाज यास्तिका भाटिया बिना खाता खोले ही वापस पवेलियन लौट गई। पहला विकेट छह रन पर गिरने के बाद मुंबई की ओर से हेली मैथ्यूज और Nat Sciver-Brunt ने दूसरे विकेट के लिए 133 रनों की मैच विनिंग साझेदारी की। हेली मैथ्यूज ने इस मैच में 59 रनों का योगदान दिया। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 7 चौके और दो छक्के जड़े।

Nat Sciver-Brunt की बात की जाए तो उन्होंने 44 गेंद में 13 चौके की मदद से 75* रन बनाए। महिला प्रीमियर लीग 2025 में अभी तक इस अनुभवी खिलाड़ी ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की है। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 4* रन बनाए। यूपी वारियर्स की ओर से कप्तान दीप्ति शर्मा और Sophie Ecclestone ने 1-1 विकेट झटका।

close whatsapp