IPL 2024: RCB के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद MI के खिलाड़ियों ने ड्रेसिंग रूम में जमकर की पार्टी, आप भी देखें वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: RCB के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद MI के खिलाड़ियों ने ड्रेसिंग रूम में जमकर की पार्टी, आप भी देखें वीडियो

आईपीएल 2024 के महत्वपूर्ण मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 7 विकेट से हराया।

Mumbai Indians Team (Pic Source-X)
Mumbai Indians Team (Pic Source-X)

आईपीएल 2024 के महत्वपूर्ण मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 7 विकेट से हराया। इस मैच में मुंबई इंडियंस की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे और इसी वजह से मैच हार गए।

हालांकि मैच खत्म होने के बाद मुंबई इंडियंस टीम के खिलाड़ियों को ड्रेसिंग रूम में जमकर उत्साह मनाते हुए देखा गया। सभी खिलाड़ी इस जीत से काफी खुश थे। बता दें, मुंबई टीम की शुरुआत आईपीएल 2024 में काफी खराब हुई थी। उन्हें शुरुआती तीन मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन टीम ने काफी अच्छी वापसी की और लगातार दो मुकाबले अपने नाम किए।

आरसीबी के खिलाफ खेले गए मैच से पहले मुंबई टीम ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी जीत दर्ज की थी। मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है जिसमें देखा जा सकता है कि टीम के सभी खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में जश्न मना रहे हैं। यह सभी खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से काफी खुश होंगे। मुंबई की ओर से जसप्रीत बुमराह, ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था।

यह रही वीडियो:

MI के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 196 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 40 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 61 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। फाफ के अलावा रजत पाटीदार ने 26 गेंदों में तीन चौके और चार छक्कों की मदद से 50 रन बनाए, जबकि दिनेश कार्तिक ने 23 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्कों की मदद से 53* रनों का योगदान दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत काफी अच्छी रही और इशान किशनऔर रोहित शर्मा ने पहले विकेट के लिए 101 रनों की शानदार साझेदारी की। इशान किशन ने 34 गेंदों में 7 चौके और 5 छक्कों की मदद से 69 रनों की तूफानी पारी खेली। उनके अलावा रोहित शर्मा ने 38 रनों का योगदान दिया। इन दोनों ने आरसीबी गेंदबाजों की जमकर खबर ली।

वहीं सूर्यकुमार यादव ने भी इस मैच में काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 19 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्कों की मदद से 52 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। उन्होंने अपना अर्धशतक मात्र 17 गेंदों में पूरा किया। हार्दिक पांड्या ने 21* रनों की विस्फोटक पारी खेली। आरसीबी की ओर से आकाश दीप, विल जैक्स और Vijaykumar Vyshak ने 1-1 विकेट चटकाए।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?