भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज-
IPL 2024: MI पलटन वानखेड़े स्टेडियम में SRH को मात देने के लिए है पूरी तरह से तैयार, नेट्स में सभी ने जमकर बहाया पसीना
मुंबई इंडियंस इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के प्लेऑफ की दौड़ से पूरी तरह से बाहर हो चुकी है।
अद्यतन - मई 6, 2024 3:55 अपराह्न

आज यानी 6 मई को इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का बेहतरीन मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें आगामी मैच को अपने नाम जरुर करना चाहेगी। बता दें, मुंबई इंडियंस इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के प्लेऑफ की दौड़ से पूरी तरह से बाहर हो चुकी है।
हालांकि टीम सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मैच में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी और उन्हें करारी शिकस्त देना चाहेगी। इस मैच से पहले मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों को नेट्स में जमकर अभ्यास करते हुए देखा गया। सभी बल्लेबाज आगामी मैच से पहले नेट्स में बड़े-बड़े छक्के लगाते हुए देखे गए।
मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है जिसमें देखा जा सकता है कि रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या ने काफी तगड़े शॉट्स खेले। यही नहीं जसप्रीत बुमराह ने काफी अच्छी गेंदबाजी की। भले ही मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 के प्लेऑफ की दौड़ से पूरी तरह से बाहर हो चुकी है लेकिन इसके बावजूद टीम सनराइजर्स हैदराबाद को कड़ी टक्कर देना चाहेगी।
यह रही वीडियो:
𝙋𝙪𝙩𝙩𝙞𝙣𝙜 𝙞𝙣 𝙩𝙝𝙚 𝙝𝙖𝙧𝙙 𝙮𝙖𝙧𝙙𝙨 💪🏃♂️#MumbaiMeriJaan #MumbaiIndians #MIvSRH pic.twitter.com/AE2qYETBVx
— Mumbai Indians (@mipaltan) May 5, 2024
बता दें कि मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में अभी तक 11 मैच खेले हैं जिसमें से 3 में टीम ने जीत दर्ज की है जबकि आठ में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। आईपीएल 2024 की अंक तालिका में मुंबई इंडियंस अंतिम पायदान पर है। इस सीजन मुंबई का प्रदर्शन काफी खराब रहा है।
वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। हैदराबाद टीम ने 10 मैच में 6 में जीत दर्ज की है जबकि चार में उन्हें हार झेलनी पड़ी है। टीम के 12 अंक हैं और हैदराबाद आईपीएल 2024 की अंक तालिका में चौथे पायदान पर है। अपने पिछले मैच में सनराइजर्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एक रन से जीत दर्ज की थी। अब मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टीम मुंबई इंडियंस को मात देना चाहेगी।
cricket news in hindiआईपीएलआईपीएल 2024ताजा क्रिकेट खबरभारतमुंबई इंडियंसरोहित शर्मासनराइजर्स हैदराबादहार्दिक पांड्या
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो