IPL की इस सफल टीम ने अपने कोच को ही खिलाड़ी बना दिया, 2 करोड़ रुपए भी दिए - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL की इस सफल टीम ने अपने कोच को ही खिलाड़ी बना दिया, 2 करोड़ रुपए भी दिए

Mumbai Indians
Mumbai Indians celebrate fall of Chris Gayle’s wicket. (Photo by IANS)

किसी भी क्रिकेट खिलाड़ी के करियर के चरण होते हैं। पहले वह खिलाड़ी से सीनियर खिलाड़ी होता है और फिर कुछ सालों बाद मौका मिले तो वह टीम का कोच बन जाता है। यह खिलाड़ी के करियर का क्रम है, लेकिन इस बार आईपीएल में कुछ ऐसा होने जा रहा है कि जो कोच था, वह अब खिलाड़ी अब गया।

मुंबई इंडियंस इस टूर्नामेंट की सफल टीमों में से एक है। यह टीम तीन बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है। जी हां, मुंबई इंडियंस ने ही ऐसा किया है कि आईपीएल 2019 में अपने कोच को ही खिलाड़ी बना लिया है। यहां बात हो रही है लसिथ मलिंगा की।

इस तरह कोच को बनाया खिलाड़ी 

Lasith Malinga
Lasith Malinga (Photo Source: Twitter)

लसिथ मलिंगा को आईपीएल 2018 के ऑक्शन के लिए मुंबई इंडियंस ने रिलीज़ किया। मलिंगा जब नीलामी में नहीं बिक पाए तो मुंबई इंडियंस ने उन्हें अपना बॉलिंग कोच बना लिया। वे पूरी सीज़न मुंबई इंडियंस के गेंदबाज़ों को कोचिंग देते रहे। जब मौका आईपीएल नीलामी 2019 का आया तो मलिंगा भी इसमें बतौर खिलाड़ी आए।

उन्होंने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए रखा था। इस प्राइस पर मुंबई इंडियंस ने उन्हें खरीद लिया और कमाल की बात तो यह है कि मलिंगा पर मुंबई इंडियंस के अलावा किसी अन्य टीम ने बोली भी नहीं लगाई। इस तरह अपनी टीम के कोच को मुंबई इंडियंस ने खिलाड़ी के रूप में अपनी टीम में ले लिया और 2 करोड़ रुपए भी दिए।

इसी तरह दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने 20 मैचों में से 11 जीते हैं और 9 हारे हैं। संख्या के आधार पर मुबंई इंडियंस टीम को सबसे अधिक बार चेन्नई सुपरकिंग्स ने ही हराया है।

close whatsapp