IPL 2025: कैसा है मुंबई इंडियंस का अपने घर वानखेड़े पर प्रदर्शन? देखें आंकड़े - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2025: कैसा है मुंबई इंडियंस का अपने घर वानखेड़े पर प्रदर्शन? देखें आंकड़े

आईपीएल 2025 में मुंबई अपने पहले मैच में चेन्नई का सामना करेगी

Mumbai Indians (Image Credit- Twitter X)
Mumbai Indians (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल के आगामी सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार करते हुए नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि इस बार आईपीएल 2025 की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है। पहला मैच ऐतिहासिक ईडन गार्डन मैदान पर गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच खेला जाएगा। साथ ही इस बार फाइनल मैच भी इसी मैदान पर खेला जाएगा।

दूसरी ओर, पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने भी आगामी सीजन के लिए अपनी तैयारियां करना शुरू कर दिया है। आईपीएल 2025 में पल्टन अपने पहले मैच में, पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का सामना करने वाली है। दोनों टीमों के बीच यह मैच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।

देखने लायक बात होगी कि इस मैच में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस इस बार कैसा प्रदर्शन करती है। पिछले साल वह 14 लीग मैचों में सिर्फ 4 में ही जीत हासिल कर पाई थी। मुंबई ने सभी 10 टीमों में से पाॅइंट्स टेबल में 8 अंकों के साथ आखिरी पायदान पर फिनिश किया। आगामी सीजन में मुंबई इंडियंस की नजर, कुछ अच्छा प्रदर्शन करने पर होगी।

खैर, आइए इस खबर में बताते हैं कि मुंबई इंडियंस का अपने होम ग्राउंड पर कैसा है प्रदर्शन? बता दें कि मुंबई ने अपने होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम पर कुल 110 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्हें 64 मैच में जीत हासिल हुई, तो 45 मैचों में उन्हें हार का भी सामना करना पड़ा है। साथ ही एक बार उनका मैच टाई रहा था।

मुंबई इंडियंस (MI) का अपने घर पर IPL में प्रदर्शन

कुल मैच खेले – 110

मैच जीते – 64

मैच हारे – 45

टाई – 1

कोई परिणाम नहीं – 0

IPL 2025 के लिए मुंबई इंडियंस (MI) का फुल स्क्वाॅड

हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ट्रेंट बाउल्ट, कर्ण शर्मा, रॉबिन मिंज, नमन धीर, रयान रिकेल्टन, दीपक चाहर, अल्लाह ग़ज़नफ़र, विल जैक्स, अश्विनी कुमार, रीस टॉपली, कृष्णन श्रीजीत, मिचेल सेंटनर , राज बावा, सत्यनारायण राजू, बेवॉन जैकब्स, लिज़ाद विलियम्स, अर्जुन तेंदुलकर, विग्नेश पुथुर।

close whatsapp