Mumbai Indians Qualification Scenario: मुंबई इंडियंस अभी भी कैसे आईपीएल 2024 प्लेऑफ के लिए कर सकती है क्वालीफाई?
पॉइंट्स टेबल पर सिर्फ छह अंकों के साथ, MI नौवें स्थान पर है।
अद्यतन - मई 1, 2024 12:45 अपराह्न

Mumbai Indians Qualification Scenario: आईपीएल 2024 के 48वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को 4 विकेट से हराया। इस मैच के बाद आईपीएल 2024 के पॉइंट्स टेबल में बड़े बदलाव देखने को मिले थे। LSG की टीम मुंबई इंडियंस पर जीत हासिल कर पांचवें से सीधा तीसरे पायदान पर पहुंच गई। वहीं, मुंबई इंडियंस की टीम इस मैच में हार के साथ अब भी 9वें स्थान पर है।
मुंबई इंडियंस की आईपीएल प्लेऑफ (IPL Playoffs) में जाने की संभावना बेहद ही कम हो गई है। मुंबई इंडियंस अब तक खेले गए 10 में से 7 मैच हार चुकी है। इसके साथ ही मुंबई और आरसीबी का हाल भी एक जैसा है। यह दोनों टीमें लगभग आईपीएल प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं।
मुंबई इंडियंस कैसे आईपीएल 2024 प्लेऑफ के लिए कर सकती है क्वालीफाई? (Mumbai Indians IPL 2024 Playoff Qualification Scenario)
पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस (एमआई) का इस सीजन में निराशाजनक अभियान रहा है। हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 में 10 मैचों में सिर्फ तीन जीत हासिल की हैं।
पॉइंट्स टेबल पर सिर्फ छह अंकों के साथ, MI नौवें स्थान पर है और IPL 2024 Top-4 में पहुंचने के लिए लगभग एक और चमत्कार की जरूरत है। नतीजतन, हार्दिक पांड्या की टीम को 14 अंकों के साथ समापन करने के लिए अपने बचे सभी चार गेम जीतने की जरूरत है। इसके साथ ही उन्हें दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर होना होगा।
मुंबई इंडियंस क्या 14 अंक के साथ IPL Playoff के लिए Qualify कर सकती है? (Can Mumbai Indians qualify for IPL Playoffs with 14 points?)
आपको बता दें कि आईपीएल इतिहास में ऐसा एक ही बार हुआ है जब किसी टीम ने 14 अंक के साथ आईपीएल प्लेऑफ में पहुंची हो। लेकिन इस सीजन टॉप 4 टीमों को देखकर ऐसी संभावना नहीं बन रही है। लेकिन यह क्रिकेट का खेल है और मैदान में कब कुछ हो जाए और फैसला एकदम विपरीत आए इसकी कोई गारंटी नहीं ले सकता। ऐसे में मुंबई को बस चमत्कार ही प्लेऑफ में पहुंचा सकती है।