ये क्या, टेस्ट टीम से बाहर होने के बावजूद शिखर धवन बजा रहे हैं चैन की बांसुरी - क्रिकट्रैकर हिंदी

ये क्या, टेस्ट टीम से बाहर होने के बावजूद शिखर धवन बजा रहे हैं चैन की बांसुरी

Shikhar Dhawan
Shikhar Dhawan (Photo by Gareth Copley/Getty Images)

शिखर धवन उर्फ गब्बर इस समय भारतीय टेस्ट टीम से बाहर चल रहे हैं। अपने लचर प्रदर्शन के चलते उन्हें बाहर कर दिया गया है। इस दौरान भारत ने पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, मुरली विजय और केएल राहुल जैसे सलामी बल्लेबाजों को आजमाया है। इनमें से कुछ ने अच्छा प्रदर्शन किया है और अब शिखर को टीम में लौटने के लिए बहुत मेहनत करना होगी।

सभी सोच रहे होंगे कि शिखर इस समय टीम में लौटने के लिए कड़ी मेहनत कर रह होंगे, लेकिन ये क्या, शिखर तो मस्त चैन की बांसुरी बजा रहे हैं। जी हां, ये मजाक नहीं है, वे बांसुरी ही बजा रहे हैं। शिखर धवन का नया टैलेंट सामने आया है और वे एक वीडियो में बांसुरी बजाते हुए दिख रहे हैं। यह वीडियो उन्होंने खुद पोस्ट किया है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो डालते हुए शिखर ने लिखा है- ‘Hoping to hit the right notes in the new year!’ सीधी-सरल बात है कि वे नए साल में वह फोकस्ड रहना चाहते हैं। यानी कि अपनी वापसी के लिए वे गंभीर हैं।

वैसे यह शिखर का नया टैलेंट सामने आया है। इस वीडियो में वह बांसुरी बजाते हुए किसी संगीत की तरह तल्लीन दिख रहे हैं। शिखर के फैंस को यह अंदाज काफी पसंद आया है। उन्होंने शिखर का उत्साह बढ़ाते हुए उनकी तारीफ की है।

अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए शिखर मशहूर हैं और उन्होंने टी-20, वनडे और टेस्ट में भी बेहद उम्दा प्रदर्शन किया है। हर खिलाड़ी के जीवन में कई बार ऐसा दौर आता है जब रन का स्रोत सूख जाता है, लेकिन वे जल्दी ही वापसी कर लेते हैं। आगामी विश्व कप के लिए भी शिखर भारत के महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं।

रिकॉर्ड के आइने में शिखर धवन
33 वर्षीय शिखर धवन ने अब तक 34 टेस्ट मैचों में 7 शतक के साथ 2315 रन बनाए हैं। 115 वनडे में 15 शतक के साथ 4935 रन बनाए हैं। यानी 5 हजार रन बनाने की दहलीज पर हैं। 46 टी-20 में उन्होंने 1232 रन बनाए हैं।

close whatsapp