USA के खिलाफ टी20 मुकाबला हारने के बाद नजमुल हसन शान्तो भी अपने टीम के प्रदर्शन से हैं दंग - क्रिकट्रैकर हिंदी

USA के खिलाफ टी20 मुकाबला हारने के बाद नजमुल हसन शान्तो भी अपने टीम के प्रदर्शन से हैं दंग

21 मई को खेले गए पहले टी20 मुकाबले में USA ने बांग्लादेश को अपने ही घर में पांच विकेट से मात दी।

Najmul Hasan Shanto (Pic Source-X)
Najmul Hasan Shanto (Pic Source-X)

टी20 क्रिकेट में हमेशा ही आक्रामक क्रिकेट खेलने की सलाह दी जाती है। यही नहीं तमाम टीमें भी यही कोशिश करती है कि वो इस प्रारूप में विरोधी टीम के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाए और मैच को अपने नाम करें। 20 ओवर के खेल में छह ओवर पावरप्ले के होते हैं जिसमें 30 यार्ड घेरे के बाहर सिर्फ दो ही खिलाड़ी होते हैं।

बल्लेबाजी टीम इन 6 ओवर का अच्छी तरह से इस्तेमाल करना चाहती है और विरोधी टीम के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाने को देखती हैं। हालांकि बांग्लादेश टीम पिछले कुछ समय से टी20 प्रारूप में ऐसा करने में नाकाम रही है। बता दें, 21 मई को खेले गए पहले टी20 मुकाबले में USA ने बांग्लादेश को अपने ही घर में पांच विकेट से मात दी। इस मैच में भी बांग्लादेश के खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे।

USA के खिलाफ बांग्लादेश टीम ने शुरुआती चार ओवर में बिना विकेट खोए 34 रन बना लिए थे। हालांकि इसके बाद दो पावरप्ले ओवर में उन्होंने सिर्फ तीन रन बनाए और अपने दोनों ओपनर को खो दिया। बांग्लादेश का स्कोर 6 ओवर में 37 रन पर दो विकेट था। यही नहीं इससे पहले जिंबाब्वे के खिलाफ टीम ने टी20 सीरीज खेली थी जिसमें बांग्लादेश ने 4-1 से जीत दर्ज की थी। इस सीरीज में बांग्लादेश का स्कोर पहले 6 ओवर में 35/1, 41/1, 42/2, 57/0, 33/3 था। अपने टीम के प्रदर्शन को लेकर बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हसन शान्तो ने बड़ा बयान दिया है।

हम लोग इस जगह काफी गलत कर रहे है: नजमुल हसन शान्तो

नजमुल हसन शान्तो ने रिपोर्टर को कहा कि, ‘हम लोग इस एरिया में गलत कर रहे हैं और हमें पूरा भरोसा है कि आने वाले समय में टीम बेहतरीन वापसी करेगी। मुझे नहीं लगता कि इसमें कोई चिंता होनी चाहिए क्योंकि सभी बल्लेबाज अपनी कला में काम कर रहे हैं और हमें यह बात काफी अच्छी तरह से पता है कि टॉप ऑर्डर को अच्छा खेलना बेहद जरूरी है और बल्लेबाजी यूनिट में सभी को अपना काम बखूबी से निभाना भी बेहद जरूरी है। सभी बल्लेबाज यही करने की कोशिश कर रहे हैं।’

बता दें, इनफॉर्म खिलाड़ी तंज़िद तमीम की जगह बांग्लादेश ने सौम्य सरकार को टीम में शामिल किया है जिन्होंने जिंबाब्वे के खिलाफ काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। इसको लेकर नजमुल हसन शान्तो ने आगे कहा कि, ‘हम लोगों ने तंज़िद तमीम को ड्रॉप नहीं किया था। जो मुझे लगता है हमारी यही योजना थी कि तीनों सलामी बल्लेबाजों को रोटेट करें और इसी वजह से हमने उन्हें आराम दिया। ऐसा इसलिए भी क्योंकि सौम्य सरकार चोटिल होने की वजह से ज्यादा मैच नहीं खेल पाए थे और हमने तमीम को आराम देने की योजना बनाई।’

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?