आईपीएल की वजह से इंग्लैंड जीत सकती है T20 World Cup 2024! पूर्व कप्तान ने दिया बड़ा बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

आईपीएल की वजह से इंग्लैंड जीत सकती है T20 World Cup 2024! पूर्व कप्तान ने दिया बड़ा बयान

20 टीमें ले रही हैं टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा

England Cricket Team (Photo Source: Getty Images)
England Cricket Team (Photo Source: Getty Images)

इंग्लैंड क्रिकेट टीम इस समय आगामी आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 को लेकर लगातार तैयारी करती हुई नजर आ रही है। तो वहीं इसी क्रम में उसकी पाकिस्तान के खिलाफ हाल में ही 4 मैचों की टी20 सीरीज खत्म हुई है।

दूसरी ओर, आगामी टी20 वर्ल्ड कप के शुरू होने से पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर नासिर हुसैन ने बड़ा बयान दिया है। हुसैन का कहना है कि टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की मदद के लिए आईपीएल को क्रेडिट देना चाहिए, और इस वजह से इंग्लिश टीम टी20 वर्ल्ड कप भी जीत सकती है।

टी20 वर्ल्ड कप से पहले नासिर हुसैन ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम को लेकर नासिर हुसैन ने स्काई स्पोर्ट्स के हवाले से कहा- वे (इंग्लैंड) बहुत ही बैलेंस टीम है, और उन्होंने कई मैच बड़े मैच खेले हैं। हम आईपीएल के बारे में पर्याप्त बात नहीं करते हैं, लेकिन यह आपको एक क्रिकेटर के रूप में स्थापित करने में मदद करता है।

आईपीएल का दबाव और फैंस के सामने प्रदर्शन करना एकदम वर्ल्ड कप जैसा है। इसलिए, इंग्लिश खिलाड़ी जो टी20 वर्ल्ड कप में कर सकते हैं, वह उन्होंने पहले ही आईपीएल में किया हुआ है।

हुसैन ने आगे कहा- इंग्लैंड को इस बार पिछले वनडे वर्ल्ड कप से बेहतर प्रदर्शन करना होगा। वे पिछले वर्ल्ड कप में बहुत उम्मीद के साथ गए थे, लेकिन इंग्लैंड की रणनीति वहां पर काम नहीं आई। इसलिए, उन्हें आगामी टी20 वर्ल्ड कप में प्लान बी की जरूरत है।

अगर हम टूर्नामेंट की अच्छी शुरुआत नहीं करते हैं, तो काफी चीजें खराब हो सकती हैं। देखना होगा कि स्लो पिच पर इंग्लैंड टीम कैसा प्रदर्शन करती है। लेकिन जोस बटलर की टीम के पास जो बैलेंस है, वो काफी सही है।

T20 World Cup 2024 के लिए इंग्लैंड क्रिकेट टीम:

जोस बटलर (कप्तान), मोईन अली, जोफ्रा आर्चर, जाॅनी बेयरस्टो, हैरी ब्रूक, सैम करन, बेन डकेट, टाॅम हार्टले, विल जैक्स, क्रिस जाॅर्डन, लियम लिविंगस्टोन, आदिल रशीद, फिल साल्ट, रीस टाॅप्ली, मार्क वुड।

close whatsapp