शेन वॉर्न से तुलना ने बढ़ाया था नाथन लियोन पर दबाव!, ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर ने किया बड़ा खुलासा
नाथन लियोन ने शेन वॉर्न से तुलना पर खुलकर चर्चा की और बताया कि शुरुआती करियर में दबाव का सामना कैसे किया।
अद्यतन - अक्टूबर 22, 2026 11:34 पूर्वाह्न

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर नाथन लियोन (Nathan Lyon) ने 129 टेस्ट मैचों में 530 विकेट लेकर खुद को मॉडर्न क्रिकेट के सबसे बेहतरीन स्पिनर्स में शामिल किया है। लेकिन न्यू साउथ वेल्स में जन्मे इस क्रिकेटर के लिए शुरुआत इतना आसान नहीं था।
लियोन को अक्सर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के महानतम खिलाड़ियों में से एक, शेन वॉर्न से तुलना का सामना करना पड़ा, जिसने उनका करियर काफी प्रभावित हुआ। हाल ही में, लियोन ने इस बारे में खुलकर बात की और बताया कि शुरुआती दिनों में इन तुलनाओं के साथ एडजस्ट करना उनके लिए कितना मुश्किल था।
शेन वॉर्न से तुलना ने बढ़ाया नाथन लियोन पर दबाव
नाथन लियोन ने खुलासा किया कि जब उनके करियर की शुरुआत हो रही थी, तब मीडिया और ऑस्ट्रेलियाई जनता लगातार अगला बड़ा स्पिनर ढूंढने में लगी हुई थी। इस दौरान उन पर शेन वॉर्न जैसा प्रदर्शन करने का भारी दबाव था। लियोन ने इस पर कहा-
“मैं अपने करियर के शुरुआती दौर में इस तुलना से जूझ रहा था, क्योंकि मीडिया और ऑस्ट्रेलियाई जनता बार-बार पूछ रही थी कि अगला स्पिनर कौन होगा। लेकिन मैं कभी वॉर्नी की तरह नहीं बन सकता था। शेन वॉर्न अपने आप में एक लीजेंड थे, और मेरी कोशिश बस अपने परिवार और वॉर्नी को गर्व महसूस कराने की थी।”
नाथन लियोन ने कहा कि 129 टेस्ट मैच खेलने और 530 विकेट लेने के बावजूद वह अब भी ऐसा महसूस करते हैं जैसे वह शेन वॉर्न की छाया में हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि अब वह इस दबाव के साथ सहज हैं। लियोन ने यह भी बताया कि उन्हें पांच से सात साल लग गए यह समझने में कि दबाव एक विशेषाधिकार (प्रिविलेज) है और इसका सामना करना एक तरह से सफलता का संकेत है।
लियोन ने कहा, “मैं अब भी शेन वॉर्न की छाया में महसूस करता हूंं, लेकिन अब मैं इसके साथ सहज हूं। अगर आप पर दबाव है, तो इसका मतलब है कि आप ठीक कर रहे हैं और अब मैं इसका आनंद लेता हूं।”