हाथी चाहे धूल में सना हो फिर भी सम्मानित होगा...: रोहित शर्मा की तारीफ में एक से बढ़कर एक शायरी लिख रहे हैं सिद्धू - क्रिकट्रैकर हिंदी

हाथी चाहे धूल में सना हो फिर भी सम्मानित होगा…: रोहित शर्मा की तारीफ में एक से बढ़कर एक शायरी लिख रहे हैं सिद्धू

मुंबई इंडियंस की कप्तानी इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में हार्दिक पांड्या कर रहे हैं।

Rohit Sharma and Navjot Singh Siddhu (Pic SOurce-X)
Rohit Sharma and Navjot Singh Siddhu (Pic SOurce-X)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। टीम ने अभी तक दो मैच खेले हैं और दोनों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। बता दें, मुंबई इंडियंस की कप्तानी इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में हार्दिक पांड्या कर रहे हैं। उनकी कप्तानी में अभी तक मुंबई इंडियंस एक भी मैच जीतने में नाकाम रही है।

इससे पहले मुंबई इंडियंस की कप्तानी रोहित शर्मा ने की थी। उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांच बार इस शानदार टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को अपनी टीम में शामिल किया था। उन्होंने गुजरात टाइटंस से हार्दिक पांड्या को ट्रेड किया था। यही नहीं मुंबई फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान नियुक्त किया।

हालांकि अभी तक उनका यह फैसला काफी खराब साबित हुआ है। मुंबई इंडियंस के तमाम फैंस भी इस बात से काफी निराश थे कि रोहित शर्मा को कप्तानी न देकर हार्दिक पांड्या को नया कप्तान नियुक्त करना काफी खराब फैसला था। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में अभी तक रोहित शर्मा ने भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और उनको लेकर पूर्व भारतीय खिलाड़ी नवजोत सिंह सिद्धू ने अपना पक्ष रखा है।

नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है जिसमें वो रोहित शर्मा के लिए शायरी कह रहे हैं। यही नहीं उन्होंने इसके कैप्शन पर लिखा कि, ‘हाथी चाहे धूल में सना हो फिर भी सम्मानित होगा, कुकर को सोने की जंजीरों में भी बांध तो सम्मानित नहीं होता।’

यह रहा नवजोत सिंह सिद्धू का ट्वीट:

बता दें, रोहित शर्मा ने अभी तक इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में दो मैच में 34.50 के औसत से 69 रन बनाए है। उन्हें अभी तक दोनों मैच में शुरुआत तो काफी अच्छी मिली है लेकिन रोहित शर्मा बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे हैं।

अब मुंबई इंडियंस को इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का अपना तीसरा मुकाबला 1 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलना है। टीम इस मैच को अपने नाम जरुर करना चाहेगी। यही नहीं रोहित शर्मा भी इस मैच में जबरदस्त बल्लेबाजी करने को देखेंगे।

close whatsapp
चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट? भारत के लिए टेस्ट में सबसे तेज अर्धशतक ठोकने वाले बल्लेबाज- 2024 में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच हारने वाली टॉप-6 टीमें- 2024 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज- साल 2024 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट- एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच हारने वाले भारतीय कप्तान-