IND vs ENG: रोहित शर्मा और जेम्स एंडरसन के बीच हुई नोक-झोंक!

Watch: छक्का लगाकर रोहित शर्मा ने दिखाई एंडरसन को औकात, तो हिटमैन को सबके सामने गाली देने लगा गेंदबाज

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा जेम्स एंडरसन के साथ बहसबाजी करते हुए नजर आए।

Rohit Sharma and James Anderson. (Photo Source: Jio Cinema)
Rohit Sharma and James Anderson. (Photo Source: Jio Cinema)

भारत और इंग्लैंड के बीच इस रांची में खेले जा रहे टेस्ट मैच में चौथे दिन का खेल जारी है। चौथे दिन के पहले सत्र में भारत के कप्तान रोहित शर्मा और इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी जेम्स एंडरसन के बीच नोक-झोंक देखने को मिली है। दरअसल चौथे दिन का खेल शुरू होने के थोड़ी ही देर बाद रोहित शर्मा और एंडरसन के बीच नोक-झोंक देखने को मिली।

दरअसल यह वाकया जब एंडरसन की गेंद पर रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल सिंगल ले रहे थे, इसी दौरान यह सब कुछ हुआ। मैच के चौथे दिन रोहित शर्मा ने जेम्स एंडरसन की गेंद पर शानदार छक्का लगाया। इस छक्के को देख खुद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स भी हैरान हो गए हैं। रोहित के छक्के पर स्टोक्स का रिएक्शन वायरल हो रहा है।

जेम्स एंडरसन और रोहित शर्मा के बीच मैदान पर हुई बहस

इसी दौरान एंडरसन की एक गेंद पर जब रोहित और यशस्वी ने सिंगल लिया, तो कप्तान और एंडरसन के बीच नोक-झोंक देखने को मिली। एंडरसन की गेंद पर यशस्वी जायसवाल स्ट्राइक पर थे। इस दौरान सिंगल लेने के क्रम में रोहित और जायसवाल के बीच कुछ कन्फ्यूजन हुआ। हालांकि आखिरकार दोनों खिलाड़ियों ने आसानी से सिंगल ले लिया था। सिंगल लेने के बाद एंडरसन और रोहित के बीच कुछ विवाद जैसी घटना देखने को मिली।

https://twitter.com/expert42983/status/1761969700907721009?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1761969700907721009%7Ctwgr%5E4400b5c7e1d840b547f14932aa1e30f4444c6aa8%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fnavbharattimes.indiatimes.com%2Fsports%2Fcricket%2Fcricket-news%2Fwatch-james-anderson-exchanges-words-with-rohit-sharma-ravi-shastri-special-comment-ind-vs-eng%2Farticleshow%2F108001434.cms

एंडरसन रोहित शर्मा को देखकर कुछ कहने लगे, फिर रोहित शर्मा ने भी जवाब दिया है। हालांकि दोनों के बीच क्या बातचीत हुई यह किसी को पता नहीं चल पाया है। मैच की बात करें तो इस वक्त यह मुकाबला काफी रोमांचक स्थिति में पहुंचा दिया है। भारत को जहां अभी जीत के लिए 59 रन चाहिए, वहीं इंग्लैंड को जीतने के लिए पांच विकेट की जरूरत है।

भारत की तरफ से इस वक्त ध्रुव जुरेल और शुभमन गिल बल्लेबाजी कर रहे हैं। अगर भारत को यहां से टेस्ट मैच जीतना है तो इन दोनों बल्लेबाजों को यहां से धैर्य के साथ बल्लेबाजी करनी होगी और टीम को जीत की दहलीज के पार ले जाना होगा।

close whatsapp