भारत ने पहली बार एथलेटिक्स में जीता गोल्ड तो क्रिकेट जगत से सभी ने व्यक्त की यह प्रतिक्रिया

नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलिंपिक में देश को दिलाया स्वर्ण पदक।

Advertisement

Neeraj Chopra

टोक्यो ओलंपिक में भारत ने 121 साल के लंबे इंतजार के बाद एथलेटिक्स में अपना पहला स्वर्ण पदक जीतने में कामयाबी हासिल की है। 7 अगस्त को जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने 87.58 मीटर का थ्रो करते हुए गोल्ड पर निशाना साधा। नीरज ने फाइनल में पहले प्रयास में 87.03 मीटर और दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर का थ्रो करते हुए बाकी खिलाड़ियों से अच्छी बढ़त हासिल कर ली। अपने आखिरी प्रयास में भी नीरज ने 80 मीटर से ज्यादा का थ्रो किया था।

Advertisement
Advertisement

वहीं, 87.67 मीटर थ्रो के साथ चेक रिपब्लिक के जाकुब वेदलेच दूसरे नंबर पर रहे। इससे पहले नीरज ने क्वालीफाइंग राउंड मेें 86.65 मीटर का थ्रो करते हुए अपने ग्रुप में पहले स्थान पर रहते हुए सीधे फाइनल में प्रवेश किया था।

यह अब तक का सबसे सफल ओलंपिक

भारत के लिए यह अब तक का सबसे सफल ओलंपिक खेल रहा है। वहीं, साल 2008 में हुए बीजिंग ओलंपिक में अभिनव बिंद्रा के गोल्ड मेडल जीतने के बाद यह पहला स्वर्ण पदक है, जिसके लिए देश को 13 साल तक इंतजार करना पड़ा। यह ओलंपिक इतिहास में भारत का 10वां स्वर्ण पदक है। इससे पहले देश को 8 स्वर्ण हॉकी और 1 शूटिंग में मिला था।

देश के टोक्यो ओलंपिक में प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो नीरज के पदक को जोड़कर इस बार देश ने कुल 7 पदक जीते हैं, वहीं इससे पहली भारतीय दल लंदन ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 6 पदक जीतने में कामयाब हुआ था। इस बार सबसे पहला पदक वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू ने जीता जिसके बाद पीवी सिंधु ने बैंडमिंटन में जबकि लवलिना बोरगोहेन ने बॉक्सिंग में कांस्य पदक जीता।

वहीं, 41 साल के बाद हॉकी में भी भारत को पहला पदक जीतने में कामयाबी हासिल हुई जब पुरुष टीम ने कांस्य पदक पर कब्जा किया जबकि कुश्ती में बजरंग पूनिया ने भी कांस्य पदक जीतने में कामयाबी हासिल की।

यहां देखिए क्रिकेट जगत से नीरज की जीत पर आई क्या प्रतिक्रिया:

Advertisement