क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

ICC ने टूर्नामेंट के शेड्यूल और वेन्यू की पुष्टि की।

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter - X)
Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X)

अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी बीच इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने वनडे वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ के आयोजन को लेकर बड़ा ऐलान किया है।

नेपाल 4 दिसंबर से 21 दिसंबर 2026 तक इस टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। इसमें कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी, जो 2027 वनडे वर्ल्ड कप के ग्लोबल क्वालीफायर में जगह बनाने के लिए मुकाबला करेंगी।

इस टूर्नामेंट के सभी मुकाबले नेपाल की राजधानी काठमांडू के दो मैदानों पर खेले जाएंगे। इनमें कीर्तिपुर स्थित त्रिभुवन यूनिवर्सिटी क्रिकेट ग्राउंड और लोअर मुलपानी क्रिकेट स्टेडियम शामिल हैं। टूर्नामेंट में नेपाल, इटली, युगांडा, जर्सी, कनाडा, नामीबिया, कुवैत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की टीमें हिस्सा लेंगी।

राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा टूर्नामेंट

क्वालीफायर प्लेऑफ में सभी आठ टीमें राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेलेंगी। इसका मतलब है कि हर टीम को बाकी सात टीमों के खिलाफ एक-एक मुकाबला खेलना होगा। इस तरह सभी टीमों को अपनी काबिलियत दिखाने के बराबर मौके मिलेंगे।

टूर्नामेंट में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली टॉप-4 टीमें अगले चरण यानी ग्लोबल क्वालीफायर के लिए क्वालीफाई करेंगी। वहां उन्हें अन्य क्वालीफाई करने वाली टीमों और आईसीसी के पूर्ण सदस्य देशों से मुकाबला करना होगा। इस चरण से 2027 वनडे वर्ल्ड कप में जगह बनाने का रास्ता खुलेगा।

इन आठ टीमों में से चार टीमों ने आईसीसी वर्ल्ड कप लीग-2 के जरिए जगह बनाई है। इनमें नेपाल, कनाडा, नामीबिया और UAE शामिल हैं। वहीं, इटली, युगांडा, जर्सी और कुवैत ने चैलेंज लीग के जरिए क्वालीफाई किया है।

नेपाल के लिए यह टूर्नामेंट खास होने वाला है, क्योंकि टीम को घरेलू मैदान पर खेलने का फायदा मिलेगा। ऐसे में उसकी नजर टॉप-4 में जगह बनाकर ग्लोबल क्वालीफायर तक पहुंचने पर होगी।

आईसीसी पुरुष विश्व कप क्वालीफायर प्लेऑफ का शेड्यूल क्या है?

तारीख व दिन त्रिभुवन यूनिवर्सिटी क्रिकेट ग्राउंड (कीर्तिपुर) मूलपानी क्रिकेट स्टेडियम
4 दिसंबर (शुक्रवार) नेपाल बनाम इटली नामीबिया बनाम युगांडा
5 दिसंबर (शनिवार) यूएई बनाम जर्सी कुवैत बनाम कनाडा
6 दिसंबर (रविवार) नेपाल बनाम युगांडा इटली बनाम नामीबिया
7 दिसंबर (सोमवार) कुवैत बनाम जर्सी कनाडा बनाम यूएई
8 दिसंबर (मंगलवार) कोई मैच नहीं (आराम का दिन) कोई मैच नहीं (आराम का दिन)
9 दिसंबर (बुधवार) कनाडा बनाम इटली जर्सी बनाम युगांडा
10 दिसंबर (गुरुवार) नेपाल बनाम यूएई कुवैत बनाम नामीबिया
11 दिसंबर (शुक्रवार) कोई मैच नहीं (आराम का दिन) कोई मैच नहीं (आराम का दिन)
12 दिसंबर (शनिवार) नेपाल बनाम जर्सी नामीबिया बनाम कनाडा
13 दिसंबर (रविवार) युगांडा बनाम कुवैत यूएई बनाम इटली
14 दिसंबर (सोमवार) नेपाल बनाम कनाडा जर्सी बनाम नामीबिया
15 दिसंबर (मंगलवार) युगांडा बनाम इटली यूएई बनाम कुवैत
16 दिसंबर (बुधवार) कोई मैच नहीं (आराम का दिन) कोई मैच नहीं (आराम का दिन)
17 दिसंबर (गुरुवार) इटली बनाम कुवैत जर्सी बनाम कनाडा
18 दिसंबर (शुक्रवार) नेपाल बनाम नामीबिया युगांडा बनाम यूएई
19 दिसंबर (शनिवार) कोई मैच नहीं (आराम का दिन) कोई मैच नहीं (आराम का दिन)
20 दिसंबर (रविवार) नामीबिया बनाम यूएई इटली बनाम जर्सी
21 दिसंबर (सोमवार) नेपाल बनाम कुवैत कनाडा बनाम युगांडा

ये भी पढ़ें – “जैसा बाप, वैसा बेटा”: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का U19 एशिया कप में धमाका! 52 गेंदों में ठोके …

close whatsapp